UP Ration Card List New (जारी) फ़टाफ़ट ऐसे करें लिस्ट डाउनलोड

UP Ration Card List: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड लिस्ट जारी की गई है जिसके अंतर्गत UP Ration card के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लाभार्थियों की सूची जारी की गई है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए राशन कार्ड बनाने की योजना चालू की गई है। उत्तर प्रदेश के निवासी तीन प्रकार के राशन कार्ड बनवा सकते हैं : APL, BPL और AAY. आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार लाभार्थी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई UP Ration Card List की नई सूची में अपना नाम जान सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यह भी बताएंगे कि राशन कार्ड बनाने के क्या फायदे हैं, यदि आप चाहते हैं कि अपना नाम ऑनलाइन राशन कार्ड की वेबसाइट पर कैसे सर्च करें तब यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ें।

UP Ration Card List

UP Ration Card 2023 Online Apply

प्रदेश द्वारा अधिकतर सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन कार्ड के आवेदन के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं। ऐसे व्यक्ति जो नया राशन कार्ड बनाना चाहते हैं Online Ration Card के पोर्टल पर https://fcs.up.gov.in/ अपना पंजीकरण करा सकते हैं।  पंजीकरण करा लेने के पश्चात आपका नाम वेबसाइट पर लाभार्थियों की सूची में जारी कर दिया जाएगा।  

आवेदन करता राशन कार्ड अपने आर्थिक वर्ग के आधार पर बनवा सकते हैं, राशन कार्ड को निम्नलिखित तीन प्रकार के वर्गों में बांटा जाता है:

उत्तर प्रदेश APL राशन कार्ड 

Above Poverty Line (APL) के लिए ऐसे नागरिक आवेदन कर सकते हैं जिनकी सालाना आय गरीबी रेखा से ऊपर है. जिन नागरिकों का एपीएल कार्ड बना हुआ है वह महीने में 15 किलो राशनअपने राशन कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा जारी की गई उपयुक्त सब्सिडी के अनुसार खरीद सकते हैं.

उत्तर प्रदेश BPL राशन कार्ड

Below Poverty Line (BPL) राशन कार्ड ऐसे नागरिकों का बनता है जिनकी सालाना आय केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गरीबी रेखा के नीचे होती है.  इस कार्ड का आवेदन करने वाले लाभार्थियों को महीने में 25 किलो तक का राशन अपने कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा जारी की गई उपयुक्त सब्सिडी के अनुसार प्राप्त होता है.

UP AAY राशन कार्ड

ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से भी सबसे निम्न स्तर पर होते हैं या आसान शब्दों में कह सकते हैं बहुत ज्यादा गरीब परिवार के लोग जो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं AAY राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे सभी लाभार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा 35 किलो तक का राशन उपयुक्त सब्सिडी के अनुसार प्रतिमा प्राप्त होता है।

UP Ration Card Beneficiary List किस प्रकार देखें

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर https://fcs.up.gov.in/  उत्तर प्रदेश के सभी ऐसे लाभार्थियों की सूची जारी कर दी है जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या पहले से ही राशन कार्ड में जिन का नामांकन है।  यानी ऐसे सभी नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए या तो आवेदन कर दिया है या पहले से ही राशन कार्ड की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं अपना नाम ऑनलाइन उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।   अपना नाम जांचने के लिए आप निम्नलिखित विधि को अपनाएं:

  •  सबसे पहले तो आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.  इसके लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैंhttps://fcs.up.gov.in/ 
  •  अब आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुल जाएगा जहां विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की सूची आपके सामने दिखाई देगी 
UP Ration Card List
  • यहां आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची के लिंक पर क्लिक करना है जो वेबसाइट में सीधे हाथ की तरफ दिए गए लिंक में होगी।
  • अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुल जाएगी जहां उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सूची आपके सामने दिखाई देगी।
  • यहां से आप अपने जिले का चयन करें।
  •  जिले का चयन करने के बाद आपको अपने टाउन का चयन करना है।   यहां आप साथ ही अपने जिले अपना टाउन में लाभार्थियों की सूची भी देख सकते हैं।
  •  टाउन का चयन कर लेने के पश्चात उस टाउन के सभी दुकानदारों के सूची आपके समक्ष आ जाएगी।
  • दुकानदारों के आगे दी गई कार्ड की संख्या पर क्लिक करें।
UP Ration Card List
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल या डैश बोर्ड के सामने एक लंबी सूची आ जाएगी जो ऊपर दिखाए गए चित्र के अनुसार होगी।   यहां उस दुकानदार के अंतर्गत आवंटित लाभ धारकों की संख्या,  उनका नाम,  उनके कार्ड का नाम आदि शामिल है।
  •  इसके साथ ही रान कार्ड जारी करने की तिथि भी इस पर अंकित की गई है।
  •  लाभार्थी अपना नाम इस सूची में जांच सकते हैं तथा राशन कार्ड लेना प्रारंभ कर सकते हैं।

Jeevan Praman Patra: बिना इसके नहीं मिलेगी पेंशन, मोबाइल से ऐसे करें आवेदन

Digital Gujarat Scholarship 2022-23 Digital Gujarat Scholarship Status

Pradhan Mantri Mudra Yojana Bank List: यहाँ मिलेगा सबसे कम ब्याज़ पर लोन

कब होगा UGC NET Exam 2023? जानें डेट

8th Pay Commission 2023: जबरदस्त लाभ! वेतन आयोग के तहत 26,000 तक बेसिक सैलरी

राशन कार्ड संख्या से UP राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोजें

यदि आप ऊपर बताए गए तरीके को अपनाना नहीं चाहते तथा सीधा बिना सूची में नाम खोजें ही अपने कार्ड की जानकारी लेना चाहते हैं इसके लिए आप निम्नलिखित तरीके को इस्तेमाल कर सकते हैं:

  •  सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  इसके बाद आप राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आपको दो प्रकार से राशन कार्ड खोजने का ऑप्शन दिखाई देगा,  या तो आप अपना राशन कार्ड नंबर डालकर अपने राशन कार्ड की स्थिति जान सकते हैं या आप राशन कार्ड की अन्य जानकारियां प्रयोग करके स्थिति देख सकते हैं।
UP Ration Card List
  • वेबसाइट पर आपको ऊपर दिखाई जाए चित्र के अनुसार डैशबोर्ड दिखाई देगा।
  •  राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें तथा अपने राशन कार्ड की संख्या लिखें।
  •  इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिखाए गए यूनिक कोड को लिखना होगा
  •  इसके बाद खोजें के बटन पर क्लिक करें।
  •  अब आपके राशन कार्ड की स्थिति आपके स्क्रीन पर  दिखा दी जाएगी।

 इस प्रकार आप अपनी राशन कार्ड की स्थिति को जान सकते हैं।   यदि आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है तब आप इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं और यदि आप का नाम राशन कार्ड की सूची में नहीं आया है ऐसी स्थिति में आप विभाग के दफ्तर जाकर अपनी एप्लीकेशन का पता लगा सकते हैं।   इसके अतिरिक्त आप ऑनलाइन वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

NITMEGHALAYA

Leave a comment