Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi: जैसे कि सभी जानते हैं कि Sukanya Samriddhi Yojana बहुत ही फायदेमंद योजना है। इस योजना के तहत बेटी के माता-पिता को अपनी बेटी के नाम से Post Office या बैंक में जाकर Sukanya Samriddhi Yojana Account खुलवाना होता है और 15 साल तक इस खाते में निर्धारित राशि निवेश करनी होती है और 21 वर्ष में ये स्कीम मैच्योर हो जाती है।
जैसे कि सभी जानते हैं कि भारत सरकार द्वारा “Beti Bachao-Beti Padhao” अभियान के अंतर्गत बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने उद्देश्य से Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) का संचालन किया जाता है। इस योजना के तहत देश का कोई भी स्थायी नागरिक अपनी 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी के भविष्य के लिए निवेश कर सकता है।

वर्तमान में इस SSY Scheme के तहत 7.6% की दर से ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा इस SSY Yojana के तहत वार्षिक तौर पर न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक की राशि का निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत बेटी के अभिभावक को 15 साल तक निवेश करना होता है और 21 वर्ष में ये स्कीम परिपक्व हो जाती है।
इस स्कीम के तहत आप जितनी जल्दी निवेश करेंगे या बेटी की जितनी कम उम्र में निवेश शुरू करेंगे, उतनी ही जल्दी मैच्योरिटी की राशि को अपनी बेटी के लिए उपयोग कर सकते हैं। अगर आप बेटी के जन्म के साथ Sukanya Samriddhi Account के तहत निवेश करते हैं, तो जब बेटी 21 साल की होगी तब तक उसके भविष्य के लिए एक बड़ी राशि तैयार हो चुकी होगी, जिसे आप बेटी शिक्षा या शादी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप साल 2023 में इस स्कीम के तहत अपनी बेटी के लिए निवेश करने की के बारे में सोच रहे हैं, तो आपकी स्कीम साल 2044 में मैच्योर होगी।
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: बिटिया को मिलेंगे 65 लाख़ रूपये, जानें कैसे
सरकार देगी बेटी के जन्म पर 50,000 रूपए और 1 लाख का बीमा
LIC Kanyadan Policy: कम बचत पर ज्यादा लाभ, मिलेगा 51 लाख़ तक रुपया
जानें योजना के तहत 1000, 2000, 3000, 4000, 5000 या 10000 रूपये के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न
हर महीने जमा राशि | 1 साल में कुल जमा राशि | 15 साल में कुल जमा राशि | 16वें साल से 21वें साल के बीच जमा राशि | ब्याज की दर | पहले साल से लेकर 21वें साल तक बना ब्याज | 21 साल बाद कुल जमा राशि +ब्याज प्राप्त होगा |
1000 रुपए | 12000 रुपए | 180000 रुपए | कुछ भी जमा नहीं करना होगा, लेकिन 21वें साल तक ब्याज जुड़ता रहेगा। | 7.6% | 3,29,212 रुपए | 509 212 रुपए |
2000 रुपए | 24000 रुपए | 3,60000 रूपये | कुछ भी जमा नहीं करना होगा, लेकिन 21वें साल तक ब्याज जुड़ता रहेगा। | 7.6% | 6,58,425 रुपए | 10,18, 425 रुपए |
3000 रुपए | 36000 रुपए | 5,40000 रूपये | कुछ भी जमा नहीं करना होगा, लेकिन 21वें साल तक ब्याज जुड़ता रहेगा। | 7.6% | 987,637 रुपए | 15,27,637 रुपए |
4000 रुपए | 48000 रुपए | 720000 रूपये | कुछ भी जमा नहीं करना होगा, लेकिन 21वें साल तक ब्याज जुड़ता रहेगा। | 7.6% | 13,16,850 रुपए | 20,36,850 रुपए |
5000 रुपए | 60000 रुपए | 900000 रूपये | कुछ भी जमा नहीं करना होगा, लेकिन 21वें साल तक ब्याज जुड़ता रहेगा। | 7.6% | 16,46,062 रुपए | 25,46,062 रुपए |
10000 रुपए | 120000 रुपए | 1800000 रुपए | कुछ भी जमा नहीं करना होगा, लेकिन 21वें साल तक ब्याज जुड़ता रहेगा। | 7.6% | 33 लाख 3 हजार 707 रुपए | 51,03,737 रूपये |