SSC GD Constable Recruitment 2023: इस साल 45000 से ज्यादा पदों की भर्ती की घोषणा की गई है। मगर इस बार अलग यह है कि इसके SSC Notification 2023 में तीन तरह के SSC Amendment किए गए हैं। पहले संशोधन में महिला आवेदकों को प्रीग्नेंसी टेस्ट (pregnancy test) को लेकर एक घोषणा पत्र देना होगा। दूसरा संशोधन NCC certificate धारक आवेदकों के A, B, C certificate के लिए मिलने वाले एक्स्ट्रा नम्बर को लेकर है। तीसरा संशोधन प्रेफरेंस चुनने के घोषणा पत्र में मामूली बदलाव करके किया गया है।

SSC CGL Exam Admit Card 2022 : SSC CGL एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC GD Constable Notification 2022 PDF Out for 24369 Vacancies, Apply @ssc.nic.in
SSC GD Constable Recruitment 2023: पहला संशोधन- SSC First Amendment
पहला संशोधन महिला आवेदकों के लिए किया गया है जहां पहले केवल फिज़िकल टेस्ट लेने के बाद नियुक्ति हो जाती थी अब उन्हें स्वघोषित घोषणा पत्र देना होगा जिसमे आवेदक यह बताएंगी की वे प्रेग्नेंट नही हैं। जो महिलाएं प्रेग्नेंट नही होंगी उन्हें ही फिज़िकल टेस्ट में बैठने दिया जायेगा। मगर जो महिलाएं झूठा घोषणा पत्र देती हैं तो उन्हें फिज़िकल टेस्ट खुद के रिस्क पर देने होंगे।
जो महिलाएं फिज़िकल टेस्ट से पहले खुद को प्रेग्नेंट बताती हैं तो पुष्टि के लिए उनका टेस्ट किया जाएगा। गर्भ की पुष्टि होने पर उन्हें अस्थायी तौर पर अनफिट घोषित किया जाएगा परन्तु उनके पद आरक्षित रखे जाएंगे। डिलीवरी के छः सप्ताह बाद उनके फिज़िकल टेस्ट फिर से लिये जायेंगे और फिट होने पर उनकी नियुक्ति बहाल की जाएगी।
SSC GD Constable Recruitment 2023: दूसरा संशोधन- SSC Second Amendment
दूसरे संशोधन में total marks की जगह अधिकतम मार्क्स लिखा गया है। NCC certificate धारकों को इंसेटिव मार्क्स दिए जाएंगे। NCC cadet को c certificate होने पर 5 फीसदी मार्क्स इंसेटिव के तौर पर दिए जाएंगे। B certificate वालो को 3 फीसदी मार्क्स इंसेंटिव के तौर पर दिए जाएंगे। A certificate वालो को 2 फीसदी मार्क्स दिए जाएंगे।
SSC CHSL 2022 Notification: 12 पास के लिए बम्पर भर्ती, वेतन -18000 से 60000, डायरेक्ट लिंक
SSC GD 2022 Notification: 70,000 से अधिक पदों के लिए करें आवेदन , जानें डिटेल
तीसरा संशोधन- SSC Third Amendment
इसी के साथ तीसरे संशोधन में 8 CAPF बल को प्रथमिकता देने के लिए भी कहा गया है, जो कि पहले 7 था। आवेदकों को निम्नलखित CAPF संगठनों में ऑनलाइन ऍप्लिकेशन भरते समय प्रथमिकता देनी होगी
- CISF (b)
- CRPF(c)
- SSB(d)
- ITBP(e)
- असम राइफल्स(f)
- SSF(h)
- NCB(g)
SSC GD Constable Recruitment 2023 GD Constable के BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB SSF ,असम राइफल्स में राइफल मैन तथा NCB में सिपाही के पदों पर कुल 45000 भर्तियां की जाएंगी। सबसे पहले कांस्टेबल का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा जिसकी तारीख 10 जनवरी से 14 फरवरी निर्धारित की गई है।
इस बार लिखित परीक्षा पहले से एकदम अलग होगी। जहां पहले 1.30 घण्टे का पेपर होता था वो अब 1 घण्टे का होगा। और 100 की जगह 80 मार्क्स के ही प्रश्न पूछे जाएंगे। तथा साथ मे गलत उत्तर के लिए जहां एक चौथाई अंक कटता था अब आधा अंक काटा जाएगा।
NIT Meghalaya | Visit Here |