केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के चुने हुए समूह को Old Pension Scheme चुनने का अवसर दिया है। जैसे कि सभी जानते हैं कि काफी समय से पुरानी पेंशन (OPS) पर बहस चल रही है। 22 दिसंबर, 2003 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के तहत जो कर्मचारी केंद्रीय सेवाओं में शामिल हुए हैं वे सभी कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम के अंतर्गत पुरानी पेंशन योजना (OPS) में शामिल होने हेतु पात्र हैं।
इसके साथ ही सम्बंधित सरकारी कर्मचारी 31 अगस्त, 2023 तक इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस संबंध में आवेदनों और अदालती फैसले आने के बाद ही यह कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार 1 जनवरी, 2004 से पहले नियुक्त हुए सरकारी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को आवेदन में कहा था कि उनकी नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन और अधिसूचना के दौरान कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना ही लागू थी।

जानकारी के लिए बता दें कि अब विभिन्न उच्च न्यायालयों और केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने भी 2003 से पहले नियुक्त हुए सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का फायदा देने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों की संस्था National Movement For Old Pension Scheme ने केंद्र सरकार के इस फैसले का अभिनंदन किया है।
BOB Mudra Loan: पाएं 5 मिनट में 50,000 रुपए, ऐसे करें अप्लाई
National Scholarship 2023: जल्द करें ऑनलाइन आवेदन, मिलेगी 50000 की स्कॉलरशिप
31 अगस्त 2023 तक मिलेगा सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना चुनने का मौका
जानकारी के लिए बता दें कि अगर पुरानी पेंशन योजना के तहत पात्र पाए गए सरकारी कर्मचारी 31 अगस्त, 2023 तक पुरानी पेंशन योजना (OPS) के विकल्प का चयन नहीं करते हैं, तो उन्हें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत ही पेंशन का लाभ मिलेगा।
पुरानी पेंशन योजना का फायदा लेने के लिए योग्य सरकारी कर्मचारियों को 31 अगस्त, 2023 तक Old Pension Scheme ऑप्शन का चयन करना होगा। इसके अलावा, अगर कर्मचारी ने पुरानी पेंशन या नई पेंशन में से किसी भी एक विकल्प का चयन कर लिया तो वह फाइनल ऑप्शन माना जाएगा और उसके बाद उसमें कोई बदलाव नहीं हो पायेगा।
10th Paas Govt Jobs 2023: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, तुरंत करें आवेदन [Link]
8th Pass Business Loan: 8वीं पास युवाओं के लिए 50 लाख का लोन
NMOPS ने New Pension Yojana में संशोधन करने का किया अनुरोध
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) ने केंद्र सरकार के इस बड़े फैसले का खुशी से स्वागत किया है। जानकारी के लिए बता दें NMOPS केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की एक संस्था है, जिसमें 14 लाख से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं।
NMOPS की दिल्ली युनिट के प्रमुख मंजीत सिंह पटेल ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के योग्य सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर है कि हम केंद्र सरकार से फिर से मौजूदा नई पेंशन योजना में संशोधन करने के लिए अनुरोध करेंगे ताकि केंद्र सरकार के सभी योग्य कर्मचारियों को Old pension scheme का फायदा प्राप्त हो सके।