Rajasthan Budget 2023: बुजुर्गों को 1000 रुपए मासिक पेंशन, महिलाओं को किराए में 50 फीसदी की छूट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने अगले वित्त वर्ष के लिए बजट पेश किया। बता दें कि राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बजट भाषण के दौरान अचानक फंस गए, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.

अशोक गहलोत ने विधानसभा में गलती से पुराना बजट पढ़ लिया, हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी. मुख्यमंत्री करीब 6 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, इसके बाद महेश जोशी उनके कान में कुछ कहते नजर आए. इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां देखें बजट से जुड़े बड़े ऐलान…

Rajasthan Budget

बुजुर्गों को 1000 रुपए मासिक पेंशन

राजस्थान में बुजुर्गों को अब 500 की जगह एक हजार रुपये पेंशन मिलेगी। CM Gehlot ने Rajasthan Budget 2023 में यह ऐलान किया है। Social Security Scheme के तहत 75 वर्ष की आयु तक के लाभार्थियों को अब 1000 रुपये प्रति माह Pension मिलेगी।

राजस्थान में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। बजट में सीएम ने की घोषणा सीएम ने बढ़ाया चिरंजीवी योजना का दायरा हितग्राहियों को 10 लाख के स्थान पर 25 लाख का नि:शुल्क इलाज मिलेगा। साथ ही EWS श्रेणी के परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 250 से अधिक पदों का सृजन किया गया है। जिला स्तर पर भी खाद्य सुरक्षा एवं सुरक्षा अधिकारी के पद सृजित होंगे।

RSMSSB ने Primary और Upper Primary के लिए REET Exam Dates 2023 जारी कीं

पोस्ट कोविड-19 पुनर्वास केंद्र के लिए केंद्र बनाया जाएगा। आरयूएचएस में बनाया जाएगा पुनर्वास केंद्र, राजस्थान वेंचर कैपिटल फंड बढ़ा है। 250 करोड़ के फंड की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री गहलोत ने युवाओं को दी सौगातें युवाओं का भविष्य संवारेगा गहलोत का बजट प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने लड़कियों को हर साल स्कूटी की संख्या 20,000 से बढ़ाकर 30,000 करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने 19000 करोड़ के महंगाई राहत पैकेज का ऐलान किया है.

SSO ID Rajasthan Registration, Login @Sso.Rajasthan.Gov.In | न्यू SSO ID कैसे बनाते है

महिलाओं के लिए रोडवेज पर 50% छूट

बजट में सीएम गहलोत ने सफाई कर्मचारियों को सौगात दी है. 30 हजार सफाईकर्मी की भर्ती का ऐलान किया है। सफाई कर्मियों ने कुछ दिन पहले भर्ती की मांग की थी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश में हर साल 10 हजार लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है। राज्य पथ सुरक्षा संस्थान के गठन जैसे ठोस कदम। जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। बाल वाहनों व बसों में अनिवार्य रूप से कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं को सरकारी बसों में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

रोडवेज बसों में महिलाओं को अब 50 फीसदी की छूट मिलेगी। सीएम गहलोत ने महिलाओं के लिए बस किराया 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की. 25 करोड़ रुपये की लागत से MSME tower बनाया जाएगा। 500 से ज्यादा आबादी वाले सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया जाएगा। रोडवेज में 1000 नई बसें शामिल करने का ऐलान किया। निजी बसों को भी 2500 नई सड़कों के परमिट दिए जाएंगे। राजस्थान नगर परिवहन निगम का गठन कर 500 नई सर्विस बसें ली जाएंगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023: अपने खेत में तारबंदी करवाएं – ₹48000 सीधे खाते में

गहलोत का युवाओं को तोहफा

मुख्यमंत्री गहलोत ने युवाओं को दी सौगातें युवाओं का भविष्य संवारेगा गहलोत का बजट प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को Rajasthan Scholarship दी जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने लड़कियों को हर साल स्कूटी की संख्या 20,000 से बढ़ाकर 30,000 करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने 19000 करोड़ के महंगाई राहत पैकेज का ऐलान किया.

Rajasthan Anganwadi Bharti 2023: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, सेविका, सहायिका के लिए ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

राज्य में नई युवा नीति आएगी. 500 करोड़ की युवा कल्याण निधि की स्थापना की जाएगी। अगर पेपर लीक की घटना होती है तो एसओजी के तहत विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. सभी भर्ती परीक्षाएं होंगी मुफ्त . विवेकानंद युवा छात्रावास बनाया जाएगा। सावित्री बाई फुले महाविद्यालय की स्थापना सभी प्रखंड मुख्यालयों पर करने की घोषणा।

NIT MEGHALAYA HOMEPAGECLICK HERE

Leave a comment