PM Kisan Yojana: बिहार के 81 लाख किसानों को मिले 1632 करोड़ रुपये

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 12 वीं किस्त को जारी कर दिया है। इससे किसानों के खाते में 2000 रुपए की राशि जारी की गई है। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत बिहार के 81.60 लाख किसानों के खाते में 1632 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त 45 हजार किसानों के बकाया किस्त के रूप में 9 करोड़ रुपए का अंतरण भी उनके खाते में किया गया। इस प्रकार बिहार के बैंक खाते में 1641 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए।

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana: बिहार के 81 लाख किसानों को मिले 1632 करोड़ रुपये

PM Kisan Yojana का उद्देश्य

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) देश के सभी रैयत किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई थी। यह योजना उन सभी उम्मीदवारों को दी जाती है जिनके पास कृषि योग्य जमीन है। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत केंद्र सरकार ने 1 दिसम्बर 2018 से की थी। इस योजना का उद्देश्य किसानों अच्छी खेती करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

EPFO Withdraw Money from PF Account for Marriage: शादी के लिए भी निकाल सकते हैं PF से पैसा, ये है प्रोसेस

7th Central Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले , बढ़ा DA, मार्च में मिलेंगे 90,000 रुपये

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपए की राशि का लाभ दिया जाता है। इस योजना में सालाना 6000 रुपए का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना के तहत यह किस्त अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसम्बर से मार्च तक लाभ दिया जाता है।

PM Kisan Yojana के तहत इन लोगों को नहीं मिलेगी 12वीं किस्त

देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं लेकिन अगर आपने अभी तक eKYC का काम पूरा नहीं किया है तो आपको इस राशि का लाभ नहीं मिलेगा। दरअसल सरकार द्वारा eKYC करवाने की आखिरी तारीख तय करने की समय सीमा अब बीत चुकी है। किसान को 31 अगस्त 2022 तक eKYC का काम पूरा करना चाहिए था क्योंकि यह आखिरी तारीख थी।

PM Kisan 12 Installment : जिन किसानों को नहीं मिली 12 वीं किस्त, इस नंबर पर करें कॉल

National Scholarship 2022 : जल्द करें ऑनलाइन आवेदन, मिलेगी 50000 की स्कॉलरशिप

PM Kisan Beneficiary Status 2022 Check Online pmkisan.gov.in

PM Kisan Yojana की 12 वीं किस्त हुई जारी

दरअसल भारत में महंगाई दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है वहीं डीजल की बढ़ती कीमतों से किसान भी परेशान हैं। ऐसे में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली है। पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12 th Installment) को 17 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है।

PM Kisan Yojana में लाभार्थी सूची की जांच कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद किसान कॉर्नर के तहत लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
  • उसके बाद उम्मीदवार राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक, गांव का चयन करें।
  • उसके बाद रिपोर्ट प्राप्त करें ऑप्शन पर क्लिक करें।
NITMEGHALAYA

Leave a comment