आप ज्यादातर ऑनलाइन खाना ऑर्डर (Online Food Order) करने के लिए Zomato App या Swiggy App का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब ONDC इन ऐप को कड़ी टक्कर दे रहा है। ‘Open Network for Digital Commerce’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो रेस्टोरेंट मालिकों को सीधे ग्राहकों को खाना बेचने की अनुमति देता है। खास बात यह है कि Zomato और Swiggy जैसे किसी थर्ड पार्टी या फूड एग्रीगेटर की जरूरत नहीं है। इसके चलते ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर खाना सस्ता मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ONDC की चर्चा है और लोग इस नए प्लेटफॉर्म की तारीफ कर रहे हैं।
वैसे तो ONDC की शुरुआत पिछले साल सितंबर से हुई थी, लेकिन अब कम कीमत में ऑनलाइन खाना पहुंचाने की वजह से यह लोकप्रिय हो रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स Zomato और Swiggy की तुलना में ONDC se order किए गए खाने की कीमतों में भारी अंतर साझा कर रहे हैं।

Zomato-Swiggy से 60% सस्ता ONDC
दरअसल ‘Open Network for Digital Commerce’ (ONDC) है, जिसका मकसद देश में e-commerce business के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है। इस प्लेटफॉर्म को आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में यह प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन 10,000 से अधिक ऑर्डर डिलीवर कर रहा है। ONDC की सेवा देश के 240 शहरों में उपलब्ध है।
उपयोगकर्ता दोनों ONDC Food Order करके कीमत की तुलना मौजूदा फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy और Zomato से कर रहे हैं। एक यूजर ने दावा किया कि कीमतों में 60 फीसदी का अंतर है, जिसका मतलब है कि ONDC से ऑर्डर किया गया खाना अन्य फूड डिलीवरी ऐप (food delivery apps) की तुलना में काफी सस्ता है।
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम- ₹10650 हर माह, तुरंत करें निवेश
ONDC से कैसे ऑर्डर करें?
Order from ONDC: एक यूजर ने एक ही रेस्टोरेंट से अलग-अलग e-commerce platforms पर बर्गर और सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर करने के बाद कुल बिल का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। स्विगी पर बिल 337 रुपये दिखाया गया, जबकि ONDC पर 185.57 रुपये में एक ही खाद्य पदार्थ उपलब्ध था।
ONDC की सर्विस का इस्तेमाल आप Paytm App के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए Paytm App पर जाएं और सर्च बार में ONDC टाइप करें। इसके बाद ग्रॉसरी से लेकर खाने-पीने की चीजों के अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे और इन पर क्लिक कर आप खाना ऑर्डर (ONDC Foof Order Service from Paytm) कर सकते हैं।