ITI पास छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि NTPC Trade Apprentice Recruitment 2023 के लिए 10 दिसंबर 2022 को ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार apprenticeship program में शामिल होना चाहते हैं, वे एनटीपीसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके NTPC Recruitment 2022 Notification की pdf download करके पूरा विवरण चेक कर सकते हैं।
जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न पदों के लिए कुल 218 रिक्तियां जारी की गई हैं।National Thermal Power Corporation Limited (NTPC) ने ITI Trade Apprentice Posts के लिए 10 दिसंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार जारी की गयी Trade Apprentice Posts के लिए 12 दिसम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस अप्रेंटिस भर्ती के तहत ITI पास करने वाले उम्मीदवार खुद को नामांकित कर सकते हैं। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार National Thermal Power Corporation Limited (NTPC) ने विभिन्न अपरेंटिस पोस्ट कंप्यूटर ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वेल्डर, मैकेनिक प्रशीतन और एयर कंडीशनिंग , ड्राफ्ट्समैन आदि के लिए भर्ती जारी की है।
NTPC Trade Apprentice Recruitment 2022 Highlights
संगठन का नाम | National Thermal Power Corporation Limited (NTPC) |
कुल रिक्तियां | 218 |
श्रेणी | शिक्षुता |
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि | 12 दिसंबर 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.apprenticeshipindia.gov.in |
Post Details NTPC Apprentice Vacancy 2022
पद का नाम | पदों की संख्या |
कंप्यूटर ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग असिस्टेंट | 38 |
बिजली मिस्त्री | 57 |
फिटर | 75 |
टर्नर | 13 |
उपकरण मैकेनिक | 13 |
वेल्डर | 10 |
मैकेनिक प्रशीतन और एयर कंडीशनिंग | 06 |
ड्राफ्ट्समैन | 06 |
कुल पदों की संख्या | 218 |
जानें NTPC Trade Apprentice Recruitment 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
Apply Online for NTPC Trade Apprentice Recruitment 2023 भरते समय उम्मीदवारों के पास ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार मांगे गए आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए, जो इस प्रकार हैं-
- उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड और बैंक पासबुक अवश्य होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास कक्षा हाई स्कूल और 12वीं पास अंकतालिका और प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास ITI पास सर्टिफिकेट और उसकी अंकतालिका अवश्य होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास चरित्र प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो अवश्य होनी चाहिए।
जानें NTPC Trade Apprentice Bharti 2023 के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार संबंधित ट्रेड में आईटीआई के साथ कक्षा 10वीं / 12 वीं पास होना चाहिए।
- इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने आईटीआई की परीक्षा दी है और उनके रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हुए हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं।
जानें NTPC Job 2023 के लिए निर्धारित आयु सीमा
- सामान्य जाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 27 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों जैसे कि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- इसके अलावा ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 03 वर्ष छूट दी जाएगी।
Apply for the post of ITI Trade Apprentice of NTPC Recruitment 2022
- इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार को NAPS की ऑफिसियल वेबसाइट जो इस प्रकार है www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- अब उम्मीदवार को स्क्रीन पर खुले एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी हर जानकारी सही प्रकार से भरनी होगी।
- एप्लीकेशन फॉर्म में जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म के साथ मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- उम्मीदवार को एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने से पहले फॉर्म में दर्ज किये गए विवरण को वेरीफाई करना होगा।
- उसके बाद उम्मीदवार को सबमिट पर क्लिक करके फॉर्म जमा करना होगा।
- अंत में उम्मीदवार को भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना होगा।
जानें क्या है चयन प्रक्रिया
पात्र उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
RRC NER Recruitment 2023 (Out) – नौकरी की पात्रता और अन्य विवरण देखें यहां!!
Post Office Recruitment 2022 : डाक विभाग में 10th पास- 98083 बम्पर भर्तियां
SSC GD Constable Recruitment 2023: 45000+ Posts, जल्दी करें आवेदन
NIT Meghalaya Home Page | Click Here |