NREGA Job Card List 2023 Online Status कैसे चेक करे?

NREGA Job Card List को सरकार द्वारा MGNREGA की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जा चुके हैं। लाभार्थी अपने नाम NREGA JOB LIST 2023 में चेक कर सकते हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम एक्ट 2005 के अंतर्गत पंजीकृत नागरिकों को सरकार द्वारा वर्ष में 100 दिन कार्य करने की गारंटी प्रदान की जाती है। जिन व्यक्तियों का नाम NREGA Job Card List 2023 के अंतर्गत है उन लोगों को सरकार द्वारा इस साल 2023-24 के अंतर्गत भी 100 दिन का कार्य प्रदान किया जाए। यह कार्य ग्रामीणों की कुशलता एवं दक्षता के अनुसार भिन्न प्रकार का हो सकता है। आप NREGA Job Card List को चेक करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

MGNREGA Job Card List : अपना नाम लिस्ट में जांचे

आपको बता दें कि MGNREGA को पूर्व में NREGA ही के नाम से जाना जाता था। यानी इन दोनों में कोई अंतर नहीं है। सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाला नरेगा कार्ड नागरिकों को इस बात की गारंटी प्रदान करता है कि वह कम से कम 1 साल में 100 दिन कार्य कर पाएंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा उनको प्रत्येक दिन के अनुसार भुगतान किया जाएगा। सरकार द्वारा अभी तक लगभग 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जा चुका है तथा प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में युवा इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। यदि आपने भी NREGA Online Application Form भर कर रखा है तब ऐसी स्थिति में आपका नाम भी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट के अंतर्गत प्रदर्शित किया जाएगा। अपना नाम लिस्ट में जांचने के लिए आप निम्नलिखित तरीके को अपनाएं।

NREGA Job Card List 2023 में नाम ढूंढने का तरीका

NREGA Job Card List में आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं यदि आपने अपना आवेदन कर दिया है परंतु अभी तक आपका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ है, ऐसी स्थिति में भी आप अपना अस्वीकृत लिस्ट के अंदर नाम ढूंढ सकते हैं। यदि आपका नाम नरेगा पोर्टल पर स्वीकृत नहीं किया गया ऐसी स्थिति में आप दोबारा आवेदन कर सकते हैं। हमारे द्वारा बताए गए विधि के अनुसार आप नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपने ग्राम तथा ब्लॉक के स्तर पर सभी गांव वासियों का जॉब कार्ड ढूंढ सकते हैं।  

इसके लिए आपको निम्नलिखित विधि को अपनाना होगा:

  •  सबसे पहले NREGA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. https://nrega.nic.in/netnrega/HomeGP.aspx 
  • आप ऊपर दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं,  वेबसाइट पर पहुंच जाने के पश्चात आप  उस वेबसाइट पर मौजूद सभी प्रकार की सेवाओं को देख सकते हैं तथा उनका लाभ उठा सकते हैं।
  •  आपको जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम ढूंढने के लिए वेबसाइट मैं नीचे की तरफ आना है।
  • इसके बाद आपको जनरेट रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक करना है।   यहां आपको विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल जाएंगे जैसे job card, job slip, MSR register, pending work etc
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंचेंगे जहां आपको  दिए गए राज्यों की सूची में से अपने संबंधित राज्य पर क्लिक करना।  जैसे ही आप अपने राज्य पर क्लिक करेंगे आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां आपको अपना वित्तीय वर्ष चुनना है। वर्तमान लिस्ट जानने के लिए आपको सत्र 2023 को चुनना होगा
  • अब संबंधित डिस्ट्रिक्ट का चयन करें,  इसी तरह डिस्टिक का चयन कर लेने के पश्चात आप उस डिस्ट्रिक्ट में से अपने ब्लॉक का चयन करें।
  •  ब्लॉक का चयन कर लेने के पश्चात ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत सभी पंचायतों की सूची आपके सामने आ जाएगी आप वहां से अपनी पंचायत का चयन करें, और proceed के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • यहां आपको नरेगा की संबंधित सभी जानकारियां तथा उनकी सूचना देखने को मिलेंगी।   जैसे कास्ट वाइज रजिस्ट्रेशन,  कामगारों की सूची आधार कार्ड नंबर के अनुसार,  जॉब कार्ड लिस्ट,  पेंडिंग जॉब कार्ड लिस्ट,  एप्लीकेशन रजिस्टर,  लिस्ट ऑफ वर्क  आदि।
  •  आपको जॉब कार्ड job card/ employment register के लिंक पर क्लिक करना है।
  •  इसके बाद आप अपने गांव के सभी नागरिकों की सूची देख पाएंगे जिन्होंने नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर लिया है या जिनका आवेदन स्वीकार हो चुका है।
  • अब आपके सामने जो लिस्ट मौजूद है उसमें उन सभी लोगों का नाम है जिन्हें सत्र 2023 के अंतर्गत मनरेगा नीति के अनुसार 100 दिन का कार्य मिलेगा। आप सूची के अंदर अपना नाम चेक करें तथा उसके आगे भी गए आईडी पर क्लिक  कर दे।
  •  आईडी पर क्लिक कर लेने के पश्चात आप अपना NREGA Job Card download कर सकते है।
  • उपरोक्त चित्र में दिखाएं अनुसार आपको आपका जॉब कार्ड मिल जाएगा। इस जॉब कार्ड को आप प्रिंट करा कर सत्यापन के लिए अपने पास रख सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड 2023 ( information) 

 सरकार द्वारा जारी किया गया नरेगा जॉब कार्ड सभी उन आवेदकों को जारी किया गया है जिनका आवेदन स्वीकार हो गया है या पहले से ही आवेदन चला आ रहा है। आपके द्वारा डाउनलोड किया गया जॉब कार्ड अन्य कार्यों में आपके काम आएगा।

 इस जॉब कार्ड में आपको निम्नलिखित सूचनाएं देखने को मिलेंगी, नाम की सूची इस प्रकार है:

  • जॉब कार्ड नंबर
  •  घर के मुखिया का नाम
  •  पिता का या पति का नाम
  •  वर्ग
  •  पंजीकरण की तिथि
  •  पंचायत का नाम
  •  ब्लॉक का नाम
  •  परिवार BPL है या नहीं
  •  फैमिली आईडी
  •  इसके साथ ही इसमें आपके परिवार के अंतर्गत सभी व्यक्तियों की सूची होगी जिसके आगे उनकी आयु तथा बैंक अकाउंट जिस खाते में होगा उस बैंक का नाम लिखा होगा।

UP Ration Card List New (जारी) फ़टाफ़ट ऐसे करें लिस्ट डाउनलोड

PM Fasal Bima Yojana Status : नई लाभार्थी सूची जारी, चेक करें लिस्ट में नाम

JNU PG 2nd Merit List : JNU पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

E Shram Card Se Job Card Apply: ई-श्रम कार्ड से लेबर जॉब कार्ड बनना शुरू, ऑनलाइन आवेदन करे

10 साल में Aadhar Update जरुरी, अभी करें ठीक, वरना बंद हो जाएंगी आधार से जुडी सेवाएं

MGNREGA Pending Job Card List

यदि आपका नाम उपरोक्त बताए गए तरीके के अनुसार मनरेगा जॉब कार्ड के अंदर नहीं है ऐसी स्थिति में संभव हो सकता है कि आपका आवेदन रद्द हो गया हो या अभी वेरीफाई होने के लिए बाकी हो। ऐसी स्थिति में आप अपना नाम मनरेगा की पेंडिंग जॉब कार्ड लिस्ट (MNREGA pending job card list) के अंतर्गत चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम इस लिस्ट के अंदर है तब अवश्य ही आपका आवेदन जमा हो गया है परंतु अभी स्वीकार होना बाकी है।   जैसे ही आपका आवेदन स्वीकार हो जाएगा आपका नाम इस सूची के अंदर से हट जाएगा तथा जॉब कार्ड लिस्ट के अंतर्गत आ जाएगा।   NREGA Pending Job Card List की सूची देखने के लिए निम्नलिखित विधि को अपनाएं।

  • उपरोक्त बताएगा तरीके के अनुसार अपना जिला चयन कर लेने के पश्चात तथा पंचायत व ग्राम का चयन कर लेने के पश्चात आप जिस पेज पर पहुंचेंगे वहां जॉब कार्ड के ठीक नीचे ही पेंडिंग जॉब कार्ड की सूची मिल जाएगी।
  • इस लिंक पर क्लिक कर लेने के बाद आपको अपने ग्राम के उन सभी लोगों की सूची मिल जाएगी जिनका नाम नरेगा जॉब कार्ड के लिए स्वीकार होने से अभी बाकी है।

जैसे ही आपका नाम स्वीकार या वेरीफाई हो जाता है आपका नाम पेंडिंग लिस्ट से हटा दिया जाएगा तथा जॉब कार्ड की सूची में डाल दिया जाएगा और आप अपना जॉब कार्ड आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

HomepageVisit Here

Leave a comment