New Year 2023 Best Tour Packages: 2022 बस खत्म ही होने वाला है और New Year पार्टी की जोर शोर से तैयारी शुरू हो चुकी है। हम सब चाहते हैं कि नया साल हम कुछ इस तरह से मनाएं की आने वाला अगला साल शुरू ही एक नई ऊर्जा से हो। और ऐसे में अगर आपका नया साल एक ऐसी जगह पर शुरू हो जहाँ प्रकृति और पार्टी एक साथ हों तो। जी हाँ हम आपके लिए लाएं हैं ऐसे ही “New Year 2023 Best Tour Packages” जो आप को प्रकृति के साथ साथ पार्टी का मज़ा भी देंगे। भारत भर में से 3 ऐसी जगह ढूंढी है हमने आपके लिए जहां आप नया साल जोर शोर से मना सकते हैं। आइये जानते है एक एक करके उन जगहो के बारे में:

New Year 2023 Best Tour Packages
गोआ (GOA)
गोआ भारत का सबसे छोटा राज्य है जो अपने समुंदरों की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। आप को यदि नए साल का सुखद अनुभव करना है तो गोआ और उसके समुंदर एक दम सही पर्याय हैं। बिना किसी रोक रुकावट के समुंदर किनारे लहरों को देखते हुए आप पार्टी कर सकते हैं।
यहां बीच के आस पास काफी सारे रिसॉर्ट्स बने हुए हैं जहां रहने खाने की व्यवस्था के साथ साथ नए साल की पार्टी की तैयारियां की जाती है। हर होटल,हर किनारा ,हर कोना इस वक़्त मस्ती में डूबा होता है। आप अगर पार्टी प्रेमी हैं और क्लबिंग के शौकीन है तो new year मनाने के लिये गोआ आपके लिए बेस्ट है।
गोआ के बारे में और जानकारी
आइये अब हम आपको गोआ के बारे में और जानकारी देते हैं
गोआ जाने का उचित समय : वैसे तो Goa साल भर में कभी भी जाया जा सकता है मगर आपको असली पार्टी और क्लब वाला Goa देखना है तो ये होता है October से February के बीच। क्योंकि यह समुंदर के किनारे है तो यहां ज्यादा ठंड नही होती मौसम सुहाना होता है और सारे resort खुले होते हैं।
गोआ में क्या देखें : ओक्टोबर से फरवरी के बीच सारे क्लब खुले होते है। और सारे बीचेस भी खुले होते हैं गोआ में आपको काफी दर्शनीय चर्च भी देखने को मिल जाएंगे।
हमने आपके लिए New Year 2023 Best Tour Packages में गोआ के टूरिस्ट जगहों की एक लिस्ट तैयार की है
Goa Beech’s List
- पलोलेम बीच
- बागा बीच
- सिंकेरिम बीच
- कंडोलिम बीच
- अंजुना बीच
- कलांगुटे बीच
- विगेटर बीच
- आरम्बोल बीच
- गाल्गीबाग बीच
- कोलवा बीच
- डोना पौला बीच
GOA Club / Cruise
- सिंक नाइट क्लब
- मंडोवी रिवर क्रूज़
- कर्लिज़
- कसीनो क्रूज़
- क्लब कबाना
- मम्बोज
- बिग डैडी कसीनो
- शिवा वेली
- हैमर्ज़ नाइट क्लब
- टीटोज़
इसके अलावा आप अगर GOA का अलग रूप देखना चाहते हैं पार्टी और बीच के अलावा तो आप दूधसागर वाटरफॉल, वर्ना झरना टोडों फाल्स,अरवालेम वाटरफॉल पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप स्पाइस प्लांटेशन विजिट पर भी जा सकते हैं।
कहाँ रुके और क्या खाएं ?
गोआ में आपको रहने और खाने के लिए बजट होटल से लेकर 5 स्टार रिसोर्ट तक सब मिल जाएगा। खाने में भी बजट फ़ूड से लेकर आप 5 स्टार फ़ूड तक एन्जॉय कर सकते हैं।
कैसे घूमें?
घूमने के लिए आप कैब,प्राइवेट सेल्फ ड्रिवेन कार ,शेयर टेक्सी या टूरिस्ट बस भी ले सकते हैं। यहां रेंट पर स्कूटी,एक्टिवा भी मिल जाती है जो एक आम आदमी के बजट में आसानी से आ जाती है। आइये अब चलते हैं दूसरी डेस्टिनेशन:
उदयपुर
आपको अगर एकदम रॉयल फीलिंग वाला राजा महाराजा के वैभव वाला फील लेकर नया साल मनाना है तो राजस्थान का उदयपुर आपके लिए है ड्रीम डेस्टिनेशन। उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। झीलों के बीचों बीच बने हुए 5 स्टार रिज़ॉर्ट या झीलों के आस पास बने बजट होटल भी चुन सकते हैं
आप राजस्थानी कल्चर को जानने के लिए और उसका मज़ा लेने के लिए यहां बने किले और महल घूम सकते हैं। सुबह के वक़्त ,शाम को तथा रात को आप यहां की मशहूर झीलों के आस पास टहल सकते है और साथ ही साथ बोट राइड या क्रूज़ भी ले सकते हैं।
राजस्थानी कल्चर महल/क़िले
- सिटी पैलेस उदयपुर
- बागोर की हवेली
- सज्जनगढ़ पैलेस
- फतेह प्रकाश पैलेस
- बड़ा महल
झील / पहाड़
- लेक पिछोला
- फतेह सागर लेक
- अम्ब्राई घाट
- लेक बाड़ी
- बाहुबली हिल्स
उदयपुर में आपको नए साल में पार्टी या क्लबिंग कम ही मिलेगी। यहां आप रॉयल प्लेज़र के साथ नया साल मना सकते हैं। राजस्थानी वैभव और परंपरा के साथ नए साल की शुरुआत करना अपने आप मे एक नया अनुभव होगा। फतेह सागर का लाइट और म्युज़िक शो अपने आप मे एक अलग प्रकार का आनंद देता है।
कहाँ रुके और क्या खाएं?
उदयपुर में रुकने के लिए 5 स्टार रिज़ॉर्ट से लेकर साधारण डोरमेट्री भी उपलब्ध है। आप ताज जैसे लक्ज़ूरी में रुककर लेक पिछोला का आनंद उठा सकते है जहां आपको एकदम रॉयल ट्रीटमेंट मिलता है। या आप किसी साधारण से बजट होटल में रुक कर शाम के समय लेक पिछोला पर बोटिंग कर सकते हैं। खाने में यहां आपको लगभग हर प्रकार का खाना मिल जाएगा। मगर राजस्थान जाकर राजवाड़ा फ़ूड नही ट्राई किया तो क्या किया?? दाल बाटी चूरमा तो यहां का मस्ट ट्राई है ।
कैसे घूमे?
आप घूमने के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते है साथ ही आप चाहें तो सेल्फ ड्रिवन कार भी रेंट पर ले सकते हैं। कैब और टैक्सी भी यहां आसानी से मिल जाती है । आपका ट्रेवलिंग बजट कितना है इसपर आपका कमय्यूट निर्भर करता है। इसके बाद है
रन ऑफ कच्छ मतलब की कच्छ का रण
सुनने में बड़ा अजीब लग रहा होगा कच्छ के रण में नया साल. मगर आप जब इसे अनुभव करेंगे तो आप बाकी सब भूल जाएंगे। गुजरात मे भारत पाकिस्तान की बॉर्डर पर स्थित ये रण ऑफ कच्छ नमक का रेगिस्तान कहलाया जाता है। यहां घूमने का सबसे बेहतरिन समय है नवंबर से फरवरी। इसी दौरान यहां पर यहां का प्रसिद्ध रण महोत्सव भी होता है । तो अगर आप कुछ पारम्परिक देखना चाहते है कुछ ऐतिहासिक महसूस करना चाहते हैं तो रण ऑफ कच्छ एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
यहां आप डेजर्ट सफारी से लेकर लोक नृत्य का आनंद ले सकते हैं।
New Year 2023 Best Tour Packages: आप क्या देख सकते हैं
- धोलावीरा
- विजय विलास पैलेस
- काला डँगूर
- मांडवी बीच
- वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी
- लखपत किला
- रण महोत्सव
यहां आप पारम्परिक संगीत ,लोकनृत्य, पारम्परिक खाना तथा पारम्परिक पोषाक का आनंद उठा सकते है। यदि आप इस साल कुछ अलग करने की सोच रहे हैं तो रण ऑफ कच्छ आपके लिए एकदम सही चुनाव होगा।
NIT Meghalaya Homepage | Click Here |