केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लाभ के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गरीब कामकाजी महिलाओं के लिए एक बेहतरीन Sarkari Yojana शुरू की है।
इस योजना का नाम है Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana। इसमें गर्भवती महिलाओं को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलती है। जानिए इस प्लान में और क्या कुछ है खास।

गरीब महिलाओं को मदद मिलेगी
यूपी सरकार (UP government) द्वारा यह योजना महिलाओं और नवजात शिशुओं के लाभ के लिए चलाई गई है। यह योजना राज्य की उन गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई है, जो गर्भवती (pregnant) हैं या जिन्होंने हाल ही में जन्म दिया है या भविष्य में जन्म देने वाली हैं। Matritva Shishu and Balika Madad Yojana का उद्देश्य महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में आराम देने के उद्देश्य से वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
7th Pay Commission : सरकार का बड़ा फैसला- 8 किस्तों में मिलेगा 18 महीने का DA Arrear
FD की सुविधा
इस योजना में यदि कोई महिला बेटी को जन्म देती है तो उसे 25,000 रुपये और पुत्र के जन्म पर 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से मिलती है। श्रमिक महिला को कम से कम 2 माह का वेतन गर्भपात के लिए दिया जाता है। अगर पहली या दूसरी संतान बालिका है, या यदि कोई बच्चा गोद लिया गया है, तो 25,000 रुपये की सहायता भी उपलब्ध है। साथ ही यह पैसा आप FD में भी करवा सकते हैं। इसमें चिकित्सा राशि के रूप में कम से कम 3 माह का वेतन भी दिया जाता है।
Kisan Beneficiary Status 2023: लाखों किसानों के खातों में आयी 2,000 रुपए की किस्त
योजना के लिए पात्रता
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए। इसमें महिला आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। पंजीकृत मजदूर महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए पंजीकृत कर्मचारी की पत्नी भी आवेदन कर सकती है। इस योजना में अधिकतम 2 बच्चों को ही आर्थिक मदद मिल सकती है।
यह दस्तावेज़ होना आवश्यक है
इस योजना में आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए। इस योजना में आवेदन के लिए बैंक पासबुक की छाया प्रति, पंजीकृत पहचान पत्र, बच्चे (लड़का/लड़की) का जन्म प्रमाण पत्र, श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड के साथ ही चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया वितरण प्रमाण पत्र एवं आंगनबाडी कार्यक्रम (Anganwadi program) द्वारा दिया गया पंजीयन प्रमाण की आवश्यकता होगी।
Mahila Samman Saving Certificate 2023: कब और कहाँ से बनेगा महिला सम्मान बचत पत्र?
ऐसे करें अप्लाई
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://upbocw.in/index.aspx पर जाएं। यहां पर आपको स्कीम कॉमन Application Form पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Form की PDF File को डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे सावधानी पूर्वक भरें। आपको फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। जब आपका फॉर्म पूरा हो जाए तो इसे संबंधित विभाग में जमा कर दें। जब आप फॉर्म सबमिट कर देंगे तो कुछ दिनों बाद आपको इसका लाभ मिल जाएगा।
NIT MEGHALAYA | Click Here |