Kendriya Vidyalaya Sangathan Recruitment 2022 का official notification जारी कर दिया गया है. संगठन द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार teaching और non teaching post के लिए कुल 13404 पदों की भर्तियां की जाएंगी. यह एक बंपर भर्ती ऑफर है. हालांकि अभी केंद्रीय विद्यालय के official वेबसाइट पर इसकी घोषणा नहीं करी गई है. लेकिन एंप्लॉयमेंट न्यूज़ के अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से इस भर्ती का short notification जारी कर दिया गया है. इन भर्तियों में असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT, TGT, PRT, PRT ( music), लाइब्रेरियन, असिस्टेंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर , हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. यदि आप भी केंद्रीय विद्यालय संगठन का हिस्सा बनना चाहते हैं. और इन भर्तियों में आवेदन करना चाहते हैं ऐसे में आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े.

KVS official Recruitment 2022
29 नवंबर 2022 को केंद्रीय विद्यालय की भर्ती का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया. हालांकि यह KVS Short Notification है, जल्दी ही इसका पूरा नोटिफिकेशन भी केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दिया जाएगा. शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार 13404 पदों की भर्ती के लिए दिसंबर महीने में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसमें बताया गया है कि आवेदक 5 दिसंबर 2022 से 26 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. सभी पदों के लिए योग्यताएं अलग अलग है और उसी के अनुसार परीक्षा का पैटर्न भी अलग अलग है. लेकिन सारी परीक्षाएं कंप्यूटर के माध्यम से CBT विधि द्वारा संपन्न की जाएगी. हालांकि अभी परीक्षाओं की तिथि घोषित नहीं की गई है. शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार category wise kvs vacancy की जानकारी भी आपको दी गई है. हम अपने आर्टिकल में भी आपको kvs भर्ती के सभी आवश्यक पहलुओं को बताएंगे.
KVS Vacancy 2022 Details
एंप्लॉयमेंट न्यूज़ के समाचार पत्र में दिए गए केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न आरक्षित समूह जैसे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, दिव्यांग आवेदक, अन्य पिछड़ा वर्ग OBC, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग EWS, के लिए आरक्षण की सुविधा करी गई है. यह आरक्षण सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार ही दिया जा रहा है. हालांकि इसकी पूरी जानकारी केंद्रीय विद्यालय के अधिकारी वेबसाइट से प्रदान कर दी जाएगी. हम नीचे विभिन्न पदों की जानकारी दे रहे हैं जिनके लिए आवेदक 5 दिसंबर 2022 से आवेदन कर सकते हैं.
पदों का नाम | पदों की संख्या |
Post Graduate Teacher (PGT) | 1409 |
Trained Graduate Teacher (TGT) | 3176 |
Primary Teacher (PRT) | 6414 |
PRT (Music) | 303 |
Assistant Commissioner | 52 |
Principal | 239 |
Vice Principal | 203 |
Librarian | 355 |
Finance Officer | 6 |
Assistant Engineer (Civil) | 2 |
Assistant Section Officer (ASO) | 156 |
Senior Secretariat Assistant (UDC) | 322 |
Junior Secretariat Assistant (LDC) | 702 |
Hindi Translator | 11 |
Stenographer Grade-II | 54 |
कुल | 13,404 |
यदि आप सभी भर्तियों की जानकारी विस्तृत चाहते हैं ऐसे में आप हमारे बताएगा तरीके के अनुसार अधिकारी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.
KVS official recruitment notification download
किसी भी वेबसाइट पर अभी तक केंद्रीय विद्यालय का आधिकारिक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. यह नोटिफिकेशन 29 नवंबर 2022 को एंप्लॉयमेंट न्यूज़ के भर्ती के सेक्शन में छपा था. हालांकि एक अधिकारिक नोटिफिकेशन है. लेकिन क्योंकि अभी तक इसको किसी वेबसाइट पर अपलोड नहीं कर आ गया है इसलिए किसी सरकारी वेबसाइट से इसको डाउनलोड नहीं किया जा सकता. लेकिन हम आपके लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन का PDF लेकर आए हैं. इस PDF के अंदर एंप्लॉयमेंट न्यूज़ के उस पेज का फोटोग्राफ है जिस पर केंद्रीय विद्यालय की भर्ती की सूचना दी गई थी. आप दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके केंद्रीय विद्यालय के भर्ती के अधिकारी नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं.
KVS Recruitment 2022 नोटिफिकेशन (Out): PRT, TGT, PGT के 4000 पदों पर भर्ती @kvsangathan.nic.in
KVS LDCE Recruitment 2022 – 4,000+ Teaching व अन्य भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन
उपरोक्त बताई गई भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके अतिरिक्त किसी और माध्यम से आप आवेदन नहीं कर सकते हैं. केंद्रीय विद्यालय द्वारा 5 दिसंबर 2022 को विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन का लिंक active कर दिया जाएगा. और यह लिंक 26 दिसंबर 2022 तक एक्टिव रहेगा. आप KVS कि अधिकारी वेबसाइट पर जाकर इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं
- सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://kvsangathan.nic.in/
- इसके बाद आप स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Apply online के लिंक पर क्लिक कर दें.
- जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जहां आपको अपने व्यक्तिगत जानकारियां और शैक्षिक योग्यताएं जो आपके पद के लिए आवश्यक हैं भरनी होंगी.
- इसके बाद आप संबंधित दस्तावेज को ऑनलाइन माध्यम से ही अपलोड करेंगे.
- अंत में आपको ₹1000 का शुल्क अदा करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है.
याद रहे अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और pwd अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क देने के लिए बाध्य नहीं है. इसके बाद आपको परीक्षा में बैठने के लिए कुछ समय पश्चात एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा जिससे आप CBT mode मे परीक्षा दे सकते हैं.