KVS Exam Date 2023: जारी हुईं केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा तिथियां, चेक करें न्यू एग्जाम पैटर्न

KVS Exam Date 2023: केंद्रीय विद्यालय में टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी सहित 13000 विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए kvs exam dates 2023 (KVS TGT, PGT, PRT Exam Dates) जारी कर दी गई हैं। आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर पोस्ट वार परीक्षा की तारीखें जारी की गई हैं। KVS TGT पदों के लिए भर्ती परीक्षा 12 से 14 फरवरी 2023 तक और KVS PGT पदों के लिए 16 से 20 फरवरी तक होगी।

नीचे पूरी डेटशीट देखी जा सकती है। लाखों युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।अब KVS Exam 2023 Dates घोषित होने का इंतजार ख़तम हो गया है। KVS Admit Card 2023 भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा तिथि की तारीख से लगभग 10 से 12 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होने की उम्मीद है।

KVS Exam Date

KVS Recruitment 2023 Exam Dates

07 फरवरी, 2023असिस्टेंट कमिश्नर
08 फरवरी, 2023प्रिंसिपल
09 फरवरी, 2023 वाइस प्रिंसिपल एवं पीआरटी (संगीत)
12-14 फरवरी, 2023TGT
16-20 फरवरी, 2023PGT
20 फरवरी, 2023 फाइनेंस ऑफिसर, एई (सिविल) और हिंदी अनुवादक
21-28 फरवरी, 2023PRT
01-05 मार्च 2023 जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
05 मार्च 2023 स्टेनोग्राफर ग्रेड- II
06 मार्च 2023 लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट

KVS Admit Card 2023 कब तक आएगा?

केन्द्रीय विद्यालय परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। KVS Hall Ticket 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिलीज होने के बाद उम्मीदवार KVS Registration Number और Date of Birth डालकर अपना KVS 2023 Admit Card Download कर सकते हैं. परीक्षा जारी गाइडलाइन के तहत कराई जाएगी।

KVS Recruitment 2023 Exam Date की जांच कैसे करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले KVS Official Website- kvsangathan.nic.in पर जाएं.
  • KVS Official Portal Home Page पर दिए गए Tentative Schedule of Compute Based Test for Direct Recruitment against Advt No 15 & 16 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। चेक करें और डाउनलोड करें।
  • केन्द्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाएगी। जल्द ही Kendriya Vidhyalaya Exam Admit Card 2023 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

चेक करें KVS Exam Pattern 2023 [New]

इस बार केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों, उपप्राचार्यों और प्राचार्यों की भर्ती के लिए परीक्षा के पैटर्न में बदलाव (KVS Exam Pattern Changed) किया गया है. भर्ती के लिए पहली बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों की राह आसान करने के लिए KVS ने मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू की है।

TGT व PGT शिक्षकों के लिए 150 के स्थान पर 180 अंक का प्रश्न पत्र होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) द्वारा पहली बार शिक्षक भर्ती परीक्षा (teacher recruitment examination) में नेतृत्व पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

पिछली बार 2018 में TGT की परीक्षा में एक-एक अंक के 150 प्रश्न पूछे गए थे। सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 10, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से 40, रीज़निंग एबिलिटी से 40, कंप्यूटर साक्षरता से 10 और शिक्षाशास्त्र से 40 प्रश्न थे।

जबकि पीजीटी में सामान्य अंग्रेजी और हिंदी से 10-10 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से 10 प्रश्न, रीज़निंग एबिलिटी से 10, कंप्यूटर साक्षरता से 10, पेडागॉजी से 20 और विषय आधारित 80 प्रश्न थे। 6060 मार्क्स का इंटरव्यू होता था।

इस बार का KVS TGT PGT exam Pattern 2023 [New]

इस बार TGT-PGT दोनों का फॉर्मेट एक जैसा रखा गया है। इस बार सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिंदी के 1010, सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स के 10, रीजनिंग के 05, कम्प्यूटर लिटरेसी के 05 प्रश्न होंगे। इस बार शिक्षणशास्त्र का विस्तार करते हुए शिक्षा और नेतृत्व पर परिप्रेक्ष्य को भी शामिल किया गया है और इस पर आधारित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा विषय के महत्व को बढ़ाते हुए 100 नंबर के प्रश्न भी होंगे। 60 अंक के साक्षात्कार में 30 अंक का शिक्षण प्रदर्शन और 30 अंक का interview होगा।

KVS Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड- Direct Link

EPF Pension Hike: खुशखबरी ! पेंशन में होगी 8,500 की बढ़ोतरी

Kendriya Vidyalaya Admission (KVS) 2023-24

5 मिनट- 10 लाख का लोन? Mudra Loan लेने का सही तरीका देखें

National Scholarship 2023: जल्द करें ऑनलाइन आवेदन, मिलेगी 50000 की स्कॉलरशिप

JNVST Admission 2023: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन शुरू | ऑनलाइन फॉर्म – प्रवेश परीक्षा

प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य का एग्जाम पैटर्न

इससे पहले प्राचार्य और उप प्राचार्य की भर्ती के लिए 150 अंकों का प्रश्न पत्र होता था। इस बार 150-150 अंक के दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 10-10, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से 10, रीजनिंग से 10, कंप्यूटर साक्षरता से 10, शिक्षा से संबंधित 50 और प्रशासन और वित्त से संबंधित 50 प्रश्न थे।

इस बार 150 अंकों के पहले पेपर में सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के 15-15 प्रश्न होंगे, 120 प्रश्न Perspective on Education and Leadership पर आधारित होंगे.

जबकि दूसरे पेपर में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और कंप्यूटर में दक्षता पर कुल 50 प्रश्न होंगे जबकि प्रशासन (Administration ) और वित्त (Finance) से संबंधित 100 प्रश्न होंगे।

NIT Meghalaya

Leave a comment