ISRO Antriksh Jigyasa Program: फ्री में करें Space Science ऑनलाइन कोर्स- Join Now

ISRO Antriksh Jigyasa Program: आधुनिक जगत के बारे में  जितना जान लो उतना कम है । और वहीं जब बात हो नए कोर्सेस की तो आये दिन हमारे भारत मे New Courses आते रहते हैं। आस पास में सीखने को इतना कुछ है कि एक पूरी उम्र कम पड़ जाए। इसी बीच जब बात ब्रम्हांड की होती है तो हम और आप कम जानकरी या केवल उतनी ही जानकरी जितनी स्कूल में दी गई हो उतना जानकर चुप हो जाते हैं। मगर यदि आप मे या आपके बच्चों में अंतरिक्ष के बारे में और ज्यादा जानने की उत्सुकता है? आप या आपके बच्चे space research जैसे विषय पर कोई space research course करना चाहते हैं या पढ़ना चाहते हैं तो ISRO ने आपके लिए एक नया प्लेटफॉर्म शुरू किया है । इसका नाम है “Isro Antriksh Jigyasa Program”.

नाम के अनुरूप ही ये प्रोग्राम अंतरिक्ष से जुड़ी आपकी सारी जिज्ञासाओं को शांत करता है। आप इस प्रोग्राम से जुड़कर अंतरिक्ष के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये सारे Courses Free और ऑनलाइन हैं।मतलब आपको कहीं जाने की जरूरत नही और न ही किसी प्रकार का कोई शुल्क भरने की आवश्यकता है।

ISRO Antriksh Jigyasa Program

Haryana Board 10th 12th Result 2023 [Out], ऐसे करें चेक

ISRO Antriksh Jigyasa Program क्या है?

Indian Space Research Organisation Antriksh Jigyasa: स्पेस साइंस में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए ISRO Online Study Portal शुरू किया है जिमसें छात्र अंतरिक्ष के बारे में जान सकते हैं। इसमे छात्र Space Science, Space Engineering, Space Mathematics के बारे में सीख सकेंगे। यह एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म है जहां छात्र की रूचि अनुसार उन्हें कोर्स उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमे कुल 7 ऑनलाइन कोर्सेस हैं।

इसमे 42 वीडियो लेक्चर और 113 knowledge repository जोड़े गए हैं। इस ISRO Antriksh Jigyasa online Program में आपको स्पेस के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध करवाने की कोशिश की गई है। इसे ISRO के साइंटिस्ट और नॉलेज पार्टनर्स द्वारा डिज़ाइन किया गया है । अब तक कुल 500 विद्यार्थी इस प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं।

इस प्रोग्राम के कितने स्टेजेस है?

ISRO Antriksh Jigyasa Program में निम्नलिखित स्टेजेस हैं

शिक्षा गगन : इस मंच पर छात्रों को e learning material दिया जाएगा। e class पर इतना मटेरियल देना मुश्किल है तो ISRO ने इसके लिए अलग से एक login दिया है जिसमे छात्र को अपना login id भरके स्टडी मटेरियल का एक्सेस लेना होगा। यह login केवल कोर्स के 3 महीने तक ही एक्टिव रहता है।

अंतरिक्ष वार्ता : इस मंच पर अंतरिक्ष  मिशन की जानकारी, उनकी सफलता उनके परिणाम तथा उस दौरान आई समस्याओं के बारे में मिशन एक्सपर्ट द्वारा जानकारी साझा की जाती है। जो छात्र रजिस्टर है वे अपने सवाल भी पूछ सकते हैं।

स्काई पिक्स : इसमें छात्र को एस्ट्रोनमी एस्ट्रोफिजिक्स ,तथा स्पेस साइंस से  जुड़ी अपनी क्रियेटिविटी दिखानी है। छात्र चाहें तो पेंटिंग,फोटोग्राफ या स्केच कर सकते हैं।

अंतरिक्ष नवचर : इसमे छात्र अपने मॉडल, सॉफ्टवेयर,प्रॉब्लम सॉल्विंग मेथड या लॉजिकल बिल्ड आदि द्वारा अपना प्रोटोटाइप / क्रियेटिविटी प्रस्तुत कर सकते हैं।

अंतरिक्ष प्रश्नोत्तर : इसमे छात्रों से अंतरिक्ष से जुड़ी घटनाओं पर प्रश्न पूछे जाते हैं छात्रों का भाग लेना और पास होना अनिवार्य है।

स्पार्क स्पेस पार्क : यह एक 3D virtual space है इसके द्वारा बच्चे स्पेस गेम्स खेल सकते हैं। इसमे 3D लाईब्रेरी इत्यादि हैं।

(SRFP) Summer Research Fellowship Programme 2023: विद्यार्थियों को ₹12,000 मिलेंगे शिक्षकों को ₹18,750, जानें डिटेल

TATA Scholarship 2022-23: 6वीं से Graduation के छात्र करें आवेदन – मिलेगी 50,000 की छात्रवृति

Google Certificate Course 2022-23: फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ सर्टिफिकेट

ISRO Antriksh Jigyasa Course की जानकारी

यह पूरा कोर्स 3 महीने का है इन 3 महीनों में geographical information technique, space engineering, module making, remote sensing आदि विषय पढाये जाएंगे। कॉर्स के बाद छात्रों की असेसमेंट ली जाएगी। सारी असेसमेंट में भाग लेने के बाद ही छात्र को ISRO Antriksh Jigyasa Program certificate दिया जाएगा।

ISRO Antriksh Jigyasa Yojana के लाभ

  • ISRO द्वारा शुरु की गई इस योजना से छात्रों को घर बैठे ISRO Antriksh Jigyasa Space Program के बारे में सीखने का मौका मिलेगा।
  • अंतरिक्ष गतिविधियो के बारे में बच्चों की रूचि बढ़ेगी।
  • वर्चुअल कोर्सेस से छात्र अंतरिक्ष विज्ञान, स्पेस इंजीनियरिंग के बारे में जान सकते हैं।
  • E learning के माध्य्म से छात्र ISRO Antriksh Jigyasa Space Research कर सकते हैं।
  • आगे चलकर अंतरिक्ष मे करियर बनाने वाले छात्रों के लिए ये एक बुनियाद की तरह है।

Antriksh Jigyasa Portal Registration Process

  • सबसे पहले अंतरिक्ष जिज्ञासा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज खुलने पर join now के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद register के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • आपके सामने ISRO Antriksh Jigyasa Registration Form 2023 खुल जायेगा
  • सारी मांगी हुई जानकारी भरें
  • जानकारी भरने के बाद Antriksh Jigyasa Portal Registration jigyasa iirs gov in submit पर क्लिक करें
  • आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हुआ

इस प्रकार Registration के बाद आप इस ISRO Jigyasa Program के प्रतिभागी बन जाते हैं। आप इस कोर्स का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं। इस प्रकार आपने देखा कि Antriksh Jigyasa ISRO क्या है और किस तरह आप  इस प्रोग्राम का लाभ उठा कर अन्तरिक्ष के बारे में जान सकते हैं।

Leave a comment