Indian Railway HRMS Portal : भारतीय रेल देशभर में लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करती है। रेलवे ने उम्मीदवारों के लिए Online e Platform HRMS को लॉन्च किया है। भारतीय रेल ने HRMS को Human Resource Management System के नाम से जाना जाता है आज इस लेख के माध्यम से जाने कि HRMS प्लेटफार्म क्या है ? आपको बता दें कि HRMS पोर्टल (HRMS Portal) के माध्यम से रेलवे कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से अपने वेतन की डिटेल, वार्षिक रिपोर्ट, GPF खाता आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। HRMS की ई सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको HRMS के आधिकारिक वेबसाइट hrms.indianrail.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।
Indian Railway HRMS Portal क्या है ?
HRMS भारतीय रेलवे (Indian Railway) का एक पोर्टल है जिसकी मदद से भारतीय रेलवे कर्मचारियों का प्रमोशन, पोस्टिंग, ट्रांसफर, ट्रेनिंग, लीव आदि डाटा सुरक्षित रखा जाता है। रेलवे कर्मचारी पोर्टल की सहायता से छुट्टी के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से सैलेरी, GPF अकाउंट, एनुअल रिपोर्ट आदि की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Indian Railway HRMS Portal के लाभ
- HRMS Portal पर रेलवे कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।
- HRMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी घर बैठे ऑनलाइन कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इस पोर्टल की मदद से कर्मचारी अपनी सैलेरी डिटेल को चेक कर सकते हैं।
- रेलवे से रिटायर होने वाले कर्मचारी इस पोर्टल की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं।
- यह सुविधा पूरी तरह से फ्री है।
- पोर्टल पर कर्मचारी अपने प्रमोशन , ट्रांसफर , पोस्टिंग आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Indian Railway HRMS Portal के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको Retired Employee Registration का लिंक दिखेगा।
- उसके बाद आपके सामने एक बॉक्स बनकर आएगा।
- अब इस बॉक्स पर आपको PPO नंबर और जन्म तिथि को डालकर Go के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने सभी डिटेल सामने आ जाएगी।
- डिटेल को वेरीफाई कर सबमिट पर क्लिक करें।
- इस तरह से भारतीय रेलवे कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
PM Kisan Paisa Kab Aayega 13 Kist: न्यू ईयर गिफ्ट, इस तारीख को आएगी 13वीं किस्त!
CSC Solar Panel Service : अब किसानों को 24 घंटे मिलेगी मुफ़्त बिजली, जानें कैसे ?
UPTET Notification 2022-23: जानें कब होगा UPTET? देखें Exam Date, Eligibility, Online Form
AICTE Pragati Scholarship 2022-23: 30,000 की स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन, स्टेटस , लिस्ट
HRMS Employee Mobile App कैसे करें डाउनलोड ?
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने HRMS पोर्टल के साथ मोबाइल ऐप को लॉन्च कर दिया है। पोर्टल पर मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ आप एप से उठा सकते हैं। HRMS Employee Mobile App पर लॉगिन करके सैलेरी, प्रमोशन, पोस्टिंग आदि की जानकारी घर बैठे उठा सकते हैं। इस ऐप को कर्मचारी गूगल ऐप की मदद से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Railway HRMS Portal पर ऐसे करें लॉगिन
- भारतीय रेल के कर्मचारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा।
- अब इस खुले हुए फॉर्म में अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की डिटेल को डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
- इस बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएगा।
HRMS पोर्टल पर APAR मॉड्यूल कैसे करें चेक ?
सबसे पहले भारतीय रेल के कर्मचारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
पोर्टल पर आने के बाद Click here to access APAR Module का लिंक दिखेगा।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया बॉक्स खुलेगा।
अब इस बॉक्स पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड की डिटेल को डालकर Login to APAR के बटन पर क्लिक करें।
इस तरह से आप पोर्टल पर लॉगिन करके APAR Module की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।