IMD Alert: इस साल देश के कई राज्यों में बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है। देश के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के कई हिस्सों में Cold Day की स्थिति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और उत्तर-पश्चिमी जम्मू के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा और बर्फबारी होने की सम्भावना जताई जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी की आशंका बनी हुई है और इसके अलावा जनवरी तक उत्तराखंड राज्य में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Uttarakhand Weather Update: कोहरे और शीतलहर पर अलर्ट
इसके अलावा देश में जहाँ कुछ राज्यों में तेज बारिश के लिए आगाह किया गया है वहीं कई इलाकों में तेज धूप भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में शाम के समय में शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा हिमपात की संभावना के साथ-साथ पर्वतीय राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। हिमाचल और भारी वर्षा के कारण उत्तराखंड राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसके अलावा बिहार, झारखंड, यूपी राज्य सहित कई अन्य इलाकों में भी जनवरी के मध्य भारी वर्षा की आशंका जताई जा रही है। देश के पूर्वी राज्यों में बर्फबारी और तेज बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पुणे और नासिक इलाके में भी न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।
पुणे और नासिक में तापमान सिंगल डिजिट में पहुंचा
पुणे और नासिक दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान 2 डिजिट में आ जाता है और इस बार 10 जनवरी 2023 को पहली बार ऐसा हुआ है, जब तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट देखी गई है। पुणे में तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जानकारी के अनुसार, एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम के कारण मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र सहित आसपास के कुछ इलाकों में जमीन बहुत ठंडी हो रही है। इसके अलावा बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए राजधानी दिल्ली में भी शीतकालीन अवकाश को 15 जनवरी 2023 तक के लिए बढ़ा दी गयी है।
बिना किसी गारंटी के लें 10 लाख का लोन
Rishabh Pant, IPL 2023 से बाहर, फिर भी मिलेंगे 21 करोड़! जानें क्या है वजह
Teaching Vacancy: बंपर 90000+ Vacancies, Salary- ₹44300 से लेकर ₹140000 तक
उड़ीसा में भी शीतलहर का कहर जारी
उड़ीसा और झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके अलावा झारखंड के 10 जिलों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग जिलों में 2 से 3 दिनों में बूंदाबांदी होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में चार दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी और साथ ही इस बीच इन क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देगा और साथ ही शीतलहर के बीच भारी बर्फबारी और बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। 15 जनवरी 2023 तक जम्मू कश्मीर के साथ-साथ उत्तराखंड, लेह लद्दाख और हिमाचल राज्य में भी भारी बर्फबारी होगी और इसके चलते देश के कई हिस्सों में रेड अलर्ट और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण Red Alert जारी
उत्तर प्रदेश में लखनऊ में बढ़ती ठंड के साथ लगातार शीत लहर का कहर भी बढ़ रहा है। भयंकर ठंड के साथ ही 15 जनवरी तक राज्य में हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। यूपी में घने कोहरे और कोल्डवेव की चेतावनी जारी करने के साथ-साथ राज्य के 26 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।