FD Rate Hike : SBI का बड़ा ऐलान, ख़ुशी से झूमें ग्राहक, मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

FD Rate Hike SBI : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर दी है जिसके चलते SBI ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़त (FD Rate Hike) की। यह बढ़ोतरी सभी समय अवधि के FD के लिए की गई है। इस FD में नई ब्याज दरें दो करोड़ रुपए से कम के फिक्स जमा पर लागू होगी। यह ब्याज दरें बैंक में 15 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 7 दिन से 45 दिन की अवधि पर 2.90 फीसदी से 3 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया है। SBI ने 46 दिन से 179 दिन की अवधि पर मिलने वाले ब्याज दर को 3.90 प्रतिशत से 4 प्रतिशत कर दिया है। अब 180 से 210 दिन की अवधि पर ब्याज दर 4.55 के बजाय 4.65 फीसदी हो गई है। अब ग्राहकों को 211 दिन से 1 साल से कम की FD के अवधि पर ब्याज दर को 4.60 से 4.70 कर दिया गया है।

वहीं बैंक ने एक साल से दो साल की कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज को 5.45 प्रतिशत से 5.60 प्रतिशत कर दिया है। दो साल से 3 साल की कम अवधि के लिए ग्राहकों को 5.50 फिसदी से 20 बेसिस पॉइंट अधिक 5.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। तीन साल से पांच साल से कम अवधि के लिए SBI अब 5.80 फिसदी ब्याज देगी। पहले ये ब्याज 5.60 प्रतिशत दिया था। 5 साल से 10 साल की अवधि पर 5.85 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।

वरिष्ठ नागरिकों की ब्याज दरों में आई इतनी बढ़त

SBI बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD के ब्याज दरों में 10 से 20 BPS की बढ़त की है। SBI ने यह बढ़त 2 करोड़ के FD के लिए की है। अब वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 45 दिन की अवधि के लिए 3.4 प्रतिशत की बजाय 3.5 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा। बैंक ने 5 साल से 10 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर को 6.45 फीसदी से बढ़ाकर 6.65 प्रतिशत कर दिया है। वहीं RBI ने 30 सितम्बर को रेपो दर में बढ़त की थी। इसके बाद से ही तमाम प्राइवेट सरकारी बैंक ब्याज दरों में बढ़त कर रहे हैं।

बड़ी ख़ुशख़बरी: KVP(Kisan Vikas Patra) की ब्याज़ दर बढ़ी, अब कम समय में मिलेगा ज़्यादा पैसा

Senior Citizens FD Rates: साल 2022 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सर्वश्रेष्ठ FD योजनाएं

FD Interest Rate : सीनियर सिटीजन की लगी लॉटरी, FD पर मिल रहा 8.5 % का ब्याज

SBI E Mudra Loan : बिना किसी दस्तावेज के 5 मिनट मे पाए लोन, ऐसे करें अप्लाई

 ये बैंक दे रहा है वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 9.59 फीसदी से ज्यादा ब्याज

SBI बचत खाता दरें

SBI ने 15 अक्टूबर 2022 से बचत बैंक जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। बचत खाते में 10 करोड़ रुपये से कम की शेष राशि पर SBI ने ब्याज दर को 2.75% प्रति वर्ष से संशोधित कर 2.70% प्रति वर्ष कर दिया है और बचत खाते में 10 करोड़ रुपए और उससे अधिक SBI ने ब्याज दर को 2.75% प्रति वर्ष से बढ़ाकर 3.00% प्रति वर्ष कर दिया है।

HomepageVisit Here

Leave a comment