Employees Retirement Age Increase 2023: आज का लेख आप लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कर्मचारी की रिटायरमेंट पर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है एक बार फिर से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में 2 वर्ष की वृद्धि देखने में आ सकती है। इसके लिए हाईकोर्ट के द्वारा प्रस्ताव पर विचार करने के लिए राज्य शासन को भेजा गया है। राज्य के शासन के द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने के साथ केंद्र के कर्मचारियों की सेना भर्ती आयु को 58 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
सेवानिवृत्ति की आयु में 2 वर्ष की वृद्धि
भारत के विभिन्न कर्मचारियों के द्वारा इसकी मांग की जा रही है कि उनकी सेवानिवृत्ति की आयु में वृद्धि की जाए। जिस पर बड़ी-बड़ी अपडेट सामने आ रही है। सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि के प्रस्ताव को राज्य द्वारा अस्वीकार जाने पर हाईकोर्ट ने आपत्ति जताते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश के प्रस्ताव में एक नए निर्णय के मामले में राज्य सरकार को प्रस्ताव वापिस भेजा गया है।
सेवानिवृत्ति की आयु 56 से 58 वर्ष
केरल के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 56 वर्ष से बढ़ाकर अब 58 वर्ष करने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसे सरकार के द्वारा अस्वीकार कर दिया गया जिस पर हाईकोर्ट ने आपत्ति जताते हुए गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश के प्रस्ताव पर एक नए निर्णय के लिए इसे राज्य सरकार को दोबारा से भेजा है। जिसमें इस बात को कहा गया है कि मेधावी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि को लेकर एक बार फिर से पुण्य विचार किया जाना अत्यंत जरूरी है।
इसके साथ-साथ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल 25 अक्टूबर सन 2022 को मुख्य न्यायाधीश के प्रस्ताव को उच्च न्यायालय के कर्मचारी सदस्यों की सेवानिवृत्ति आयु को 56 वर्ष से बढ़ाकर 58 वर्ष करने का प्रस्ताव भी भेजा गया था। 24 सितंबर सन 2022 को राज्य के मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री के बीच उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस प्रस्ताव को भेजा गया।