DU PG Merit List 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा post graduation के एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. आप सभी DU की official वेबसाइट पर जाकर PG merit 2022 लिस्ट चेक कर सकते हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में स्नातकोत्तर का कोर्स करने के लिए छात्रों को एंट्रेंस परीक्षा देनी होती है. इस साल सत्र 2022 के लिए आयोजित की गई DU PG entrance परीक्षा के रिजल्ट आ गए हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 30 नवंबर 2022 को PG Merit list 2022 इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. आप वेबसाइट पर जाकर अपने कोर्स के अनुसार उस कोर्स की 1st merit list डाउनलोड कर सकते हैं. यदि आप भी डीयू की वेबसाइट पर अपनी मेरिट लिस्ट नहीं ढूंढ पा रहे हैं. तो आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं. हमने यहां step by step प्रोसेस बताया है जिससे आप आसानी से अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

DU PG 1 Merit List 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित विश्व विद्यालय बोर्ड है जिसके अंतर्गत दिल्ली के बहुत सारे कॉलेज आते हैं. यहां छात्रों को post graduation कोर्स करने के लिए entrance परीक्षा देनी होती है. हालांकि कुछ pg कोर्स merit के आधार पर ही एडमिशन देते हैं.ऐसे सभी छात्र जिन्होंने साल 2022 की DU PG entrance परीक्षा दी है वह अपना नाम first merit list के अंदर देख सकते हैं. 28 नवंबर 2022 को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PG के कोर्स में एडमिशन लेने की प्रक्रिया को और महत्वपूर्ण तिथियों को बताया था. इसके अनुसार पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्र केवल 3 दिसंबर तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Delhi University PG 1 Merit list Date
31 नवंबर 2022 को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी अधिकारी वेबसाइट पर स्नातकोत्तर के कोर्स के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. छात्र अपने विषय के अनुसार मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं. पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्रों को 1 दिसंबर 2022 से 3 दिसंबर 2022 के बीच अपने संबंधित कॉलेज में एडमिशन लेना होगा. इसके अलावा छात्र ऑनलाइन पेमेंट 4 दिसंबर 2022 तक कर पाएंगे. यदि छात्र इन दिनों आवेदन नहीं कर पाते तब उनका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा और उन्हें उसके अनुसार ही एडमिशन मिलेगा. इसलिए आप निम्नलिखित बताए गए तरीके के अनुसार मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक करके तुरंत आवेदन करने के लिए संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय जा सकते हैं.
DU PG Merit List Download 2022
छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए मेरिट लिस्ट ढूंढने में परेशानी हो रही है. इसलिए हमने आपको मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट तरीका निम्नलिखित पैराग्राफ में बताया है. आप इस विधि को अपनाकर अपना नाम मेरिट लिस्ट में ढूंढ सकते हैं:
- सबसे पहले आपको दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑनलाइन एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. आप इस लिंक पर क्लिक कर कर सीधा विजिट कर सकते हैं admission.uod.ac.in
- यहां आपको दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन करने के लिए बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे आपको यहां पर PG admission पर क्लिक करना है.
- यहां आपको चित्र में दिखाए गए अनुसार admission list पर क्लिक करना है.
- अब इसके पश्चात आपके सामने DU PG के विभिन्न कोर्स की लिस्ट आ जाएगी. आपने जिस भी कोर्स में आवेदन कर रखा है उसको उसके आगे लिखे हुए Entrance/ Merit लिंक पर क्लिक करें.
- जैसा कि ऊपर चित्र में दिखाया गया है आप अपने कोर्स के आगे दिए हुए मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करके उसका वीडियो अपने मोबाइल में या डिवाइस में खोल पाएंगे.
- अब उस पीडीएफ को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए आपको डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके पश्चात आप अपना नाम मेरिट लिस्ट में ढूंढ सकते हैं.
DU PG Merit List Information
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट के अंदर छात्रों को निम्नलिखित infromation देखने को मिलेंगी.
- छात्रों की रैंक
- छात्र का रोल नंबर
- छात्र का फॉर्म नंबर
- छात्र का नाम
- कॉलेज का नाम ( जहां छात्र को एडमिशन लेना है)
- छात्र के एंट्रेंस परीक्षा के मार्क्स.
- छात्र का GP %
- छात्र की कैटेगरी
DU Cut Off 2022: CUET 1st, 2nd, 3rd, Special, 4th, 5th, 6th, Special Drive Cutoff Category-wise
JNU PG 2nd Merit List 2022 : JNU पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
sol.du.ac.in DU SOL UG Admission 2022-2023
(KVS) Kendriya Vidyalaya Admission 2023-24 For Class 1
IGNOU Scholarship 2022 : इग्नू छात्रवृत्ति 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
DU PG Admission Important Dates
मेरिट लिस्ट में नाम आ जाने के बाद आप अपना एडमिशन संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज में करा सकते हैं. इसीलिए दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा गाइडलाइंस दी गई है. हैं आप DU कि official वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं. हम यहां आपको पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम आ जाने के बाद संबंधित विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के संबंध में महत्वपूर्ण तिथियां बता रहे हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
पहली मेरिट लिस्ट जारी होना | 30 नवंबर 2022 |
छात्र द्वारा संबंधित विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना | 1 दिसंबर 2022 सुबह 10:00 बजे से 3 दिसंबर 2022 शाम 5:00 बजे तक |
कॉलेज द्वारा छात्रों का आवेदन वेरीफाई करना | 1 दिसंबर 2022 सुबह 10:00 बजे से 4 दिसंबर 2022 दोपहर 1:00 बजे तक |
छात्रों द्वारा फीस जमा करना | 4 दिसंबर 2022 रात 11:59 तक छात्र फीस जमा कर सकते हैं |