Delhi Nursery Admission: दिल्ली में रहने वाले जो अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए जरुरी खबर है कि राजधानी दिल्ली में नर्सरी कक्षा के लिए स्कूलों द्वारा एडमिशन (Nursery Admission 2023 Schedule) के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार दिल्ली में 1 दिसंबर 2022 से स्कूलों के Admission Form जारी कर दिए जायेंगे। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, Delhi Nursery Admission 2023-24 Form भर कर जमा करने की Delhi Nursery Admission last date 23 दिसंबर 2022 तक रखी गयी है।
इसके अलावा 20 जनवरी 2023 को selected students की Delhi Nursery Admission 2023-24 1st merit list जारी की जाएगी। इसके साथ ही चयनित छात्रों की दूसरी सूची 6 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी। एडमिशन के लिए सिलेक्टेड छात्रों की सूची (Delhi School Nursery Admission Selection List 2023) जारी करने के बाद 17 मार्च 2023 तक एडमिशन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
Delhi nursery admission 2023 24: 01 दिसंबर से भरें फॉर्म
देश की राजधानी दिल्ली में Nursery में होने वाले Delhi School Admission के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार राजधानी दिल्ली में 1 दिसंबर 2022 से स्कूलों में नर्सरी के लिए admission form जारी किये जायेंगे। शिक्षा निदेशालय ने जानकारी दी है कि अभिभावक 23 दिसंबर तक Nursery Admission Form जमा कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के करीब 1700 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में admission procedure एक दिसंबर से शुरू की जाएगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने एडमिशन प्रक्रिया के लिए Delhi Admission Guidelines जारी कर दी हैं।
दिल्ली में रहने वाले अभिभावक अपने बच्चों का नर्सरी समेत KG और क्लास–1 के लिए एडमिशन के लिए अलग-अलग स्कूलों के लिए 23 दिसंबर तक delhi govt school admission form 2022 23 online भर सकते हैं। सभी स्कूलों को 28 नवंबर 2022 तक शिक्षा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट जो इस प्रकार है edudel.nic.in और स्कूल की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। सभी विद्यालयों द्वारा 20 जनवरी 2023 को एडमिशन की delhi school admission 2023 24 first merit list जारी की जाएगी।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन का शेड्यूल
इसके साथ ही निदेशालय ने एक नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी दी है कि ‘सत्र 2023-24 के लिए दिल्ली के प्राइवेट गैर सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सभी सीटों के लिए Pre–school, Pre-primary और class first में एडमिशन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2022 से शुरू की जाएगी। Nursery Admission Notification के अनुसार, एडमिशन के लिए चुने गए छात्रों की पहली merit list 20 जनवरी तक जारी की जाएगी।
इसके अलावा सभी स्कूलों की ऑफिसियल वेबसाइट पर Delhi Nursery waiting list भी release की जाएगी। इसके बाद दूसरी सूची 6 फरवरी को सभी स्कूलों द्वारा उनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सभी स्कूल एडमिशन के लिए उपलब्ध सीटों के साथ प्रवेश स्तर की सभी कक्षाओं की डिटेल्स 16 दिसंबर 2022 तक अपनी-अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी करेंगे। नोटिफिकेशन में कहा गया है, कि सभी निजी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा 28 नवंबर 2022 तक एडमिशन के लिए दिशा-निर्देश और आवश्यक पात्रता मानदंड जारी की जाएगी। इसके अलावा, EWS/DG और PWD केटेगरी के लिए रिजर्व 25% सीटों के लिए Admission schedule और गाइडलाइंस बाद में जारी की जाएगी।
JEE Main 2023 Latest Update- Exam Date & Registration Last Date
National Scholarship Last Date 2022-23 [Extended]: 31 दिसंबर 2022, यहाँ से भरें NSP Application Form
महत्वपूर्ण तिथियां
Delhi Nursery Admission Form जारी होने की तिथि | 01 दिसंबर 2022 |
Delhi Nursery Form जमा कराने की आखिरी तिथि | 23 दिसंबर 2022 |
सिलेक्टेड छात्रों की पहली लिस्ट जारी होने की तिथि | 20 जनवरी 2023 |
सिलेक्टेड छात्रों को दूसरी सूची जारी होने की तिथि | 06 फरवरी 2023 |
एडमिशन की प्रक्रिया बंद होने की तिथि | 17 मार्च 2023 |
NIT MEGHALAYA HOMEPAGE | CLICK HERE |