DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 6% की वृद्धि को मंजूरी

DA Hike Update: जैसा कि सभी जानते हैं कि देश के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़े लम्बे समय से मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बहुत बड़ी अच्छी खबर मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा DA में 6% की वृद्धि की गयी है। अब सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए मंहगाई भत्ते का फायदा मिलेगा। अब केंद्रीय कर्मवचारियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। जैसे कि आपको पता ही होगा कि काफी लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी Fitment factor की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार वर्ष 2023 में इस बारे में फैसला सुना सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव से पहले सभी केंद्रीय कर्मचारियों को ये खुशखबरी दे सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Yojana) पर भी फैसला सुना सकती है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर विचार किया है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने इस बार सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 6% तक की वृद्धि को मंजूर कर दिया है।

जानें कितना मिलेगा कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा DA में बढ़ोतरी करने के बाद से सरकारी कर्मचारियों को 34% DA का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा डीए बढ़ाने के बाद से अब कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी। MSRTC के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने जानकारी दी कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 28% की दर से मंहगाई भत्ता मिल रहा है और अब इसमें बढ़ोतरी करके 34% डीए किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने से अब राज्य सरकार पर हर महीने तक़रीबन 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार राज्य के कर्मचारी करीब 4 महीने से अपने वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे और अब इस बारे में फैसला लिया गया है। इसके अलावा कर्मचारी बकाया डीए की भी मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को काफी समय से डीए का भुगतान नहीं किया गया है इसलिए MSRTC के कर्मचारियों को भी बकाया DA मिलेगा। वर्तमान में MSRTC में करीब 80,000 कर्मचारी हैं। इन सभी मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारी 5 महीने से भी ज्यादा समय से हड़ताल पर हैं।

जैसा कि सभी जानते हैं कि हर साल डीए में वृद्धि की जाती है और हर साल की तरह आने वाले साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी होगी। सभी कर्मचारियों के लिए जनवरी 2023 के लिए मार्च माह में महंगाई भत्ते की घोषणा हो जाएगी। अभी तक महंगाई के आंकड़े देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल भी 4% DA Hike हो सकता है। फिलहाल, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह के AICPI इंडेक्स नंबर्स अभी आने बाकी हैं। अगर इन 3 महीनों में index बढ़ता है तो डीए 4% तक बढ़ेगा और अगर इंडेक्स नहीं बढ़ता है या फिर नीचे गिरता है तो डीए में 3% की बढ़ोतरी होनी तय है।

लाखों कर्मचारियों की लगी लॉटरी, लागू हुई Old Pension Yojana

Central Employees DA: कर्मचारियों को तीन किस्तों में मिलेगा महंगाई भत्ता, जानें वेतन में होगी इतनी बढ़त

PM E Mudra Loan Online Apply 2022 : सरकार दे रही 5 लाख का लोन, नहीं लगेगा किसी प्रकार का ब्याज

ATM se loan कैसे लें? मिलेगा 15 लाख तक का Urgent Loan

7th Pay Commission – गुड न्यूज, बेसिक सैलरी होगी 27000 रुपए

क्या पुरानी Pension scheme का मिलेगा लाभ?

जल्द ही केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2023 में पुरानी पेंशन योजना भी लागू की सकती है। पिछले काफी समय से कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना को लागू की जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ राज्यों में चुनावी दौर के चलते पुरानी पेंशन को लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट द्वारा भी पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दे दी गयी है। 7वें वेतन आयोग के तहत मोदी सरकार द्वारा साल 2024 से पहले पुरानी पेंशन स्कीम को सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लागू करने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय से कौन से डिपार्टमेंट में Old Pension Scheme (OPS) लागू की जा सकती है, को लेकर सुझाव मांगे गए थे।

NITMEGHALAYA

Leave a comment