BOB Agniveer Debit Card: BOB ने जारी किया अग्निवीर डेबिट कार्ड, ₹10 लाख का फ्री Insurance

BOB Agniveer Debit Card: जैसे कि सभी जानते हैं कि सरकार द्वारा अग्निवीरों की भर्ती (Agniveer Recruitment 2023) की जा रही है और उसके साथ ही सभी अग्निवीरों को कई प्रकार की सुविधायें दी जा रही हैं। ऐसे में देश के अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर है कि बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अग्निपथ योजना के तहत नामांकित अग्निवीरों और SB-186 के तहत वेतन खाता रखने वाले अग्निवीरों के लिए BOB Agniveer Debit Card पेश किये गए हैं।

BOB के इस debit card के माध्यम से अग्निवीरों को कई प्रकार के फायदे और सुविधाएं दी जाएँगी। इBank of Baroda Debit card के माध्यम से अग्निवीर नकद निकासी के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकते हैं।

BOB Agniveer Debit Card

जानें क्या हैं BOB Agniveer Debit Card के फायदे और मुख्य विशेषताएं

  • डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अग्निवीरों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है।
  • इस डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करने पर कोई वार्षिक शुल्क नहीं देना पड़ता है।
  • इस डेबिट कार्ड के साथ आप जीवन भर के लिए Bank of Baroda ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इस डेबिट कार्ड के तहत आपको 10 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना और विकलांगता कवर भी दिया जायेगा।
  • जानकारी के लिए बता दें कि BOB ATM का नेटवर्क बहुत बड़ा है।
  • इसके साथ ही देश के प्रमुख शहरों में फैले Bank of Baroda के तकरीबन 6,900 से ज्यादा ATM आपस में कनेक्टेड हैं और इसलिए आप किसी भी जगह से आसानी से अपना अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं।
  • इस कार्ड के माध्यम से आप प्रतिदिन अधिकतम 50,000 रुपये की राशि की नकद निकासी कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इस डेबिट कार्ड से आप प्रतिदिन अधिकतम 1 लाख रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं।

खुशी से झूमेंगे केंद्रीय कर्मचारी ! 8th Pay Commission में सैलरी हाइक [44%]

जानें क्या है BOB Agniveer Debit Card प्राप्त करने के लिए आवश्यक पात्रता

  • डेबिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको Bank of Baroda के स्कीम कोड SB-186 के तहत एक अग्निवीर कर्मी होना अनिवार्य है।
  • इस डेबिट कार्ड को प्राप्त करने के लिए केवल भारतीय सेना के अग्निवीर ही पात्र हैं।

BOB E Mudra Loan Online Apply: बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा 5 मिनट में 50,000 रुपए, ऐसे करें अप्लाई

जानें क्या है BOB Agniveer Debit Card के लिए आवेदन शुल्क

  • जानकारी के अनुसार bob World Agniveer Debit Card अग्निवीरों के लेनदेन को आसान और प्रभावी बनाने के लिए बनाया गया है।
  • इस डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी भी तरह के शुल्क या वार्षिक शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
  • इसके साथ ही सभी बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पर ATM इस्तेमाल करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

शिक्षकों के लिए अच्छी खबर – 62 से 65 वर्ष हो सकती है Retirement की उम्र!

जानें BOB Agniveer Debit Card के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  • Bank of Baroda Lifetime free Debit card हासिल करने के लिए सर्वप्रथम आपको बैंक ऑफ बड़ौदा खाता खुलवाना होगा।
  • उसके बाद आपको BOB बैंक शाखा में विजिट करके debit card के लिए अप्लाई करना होगा।
  • इसके बाद आपसे debit card के प्रकार का चयन करना होगा जैसे कि आपको Rupay कार्ड चाहिए या VISA कार्ड।
  • उसके बाद आपको बैंक ब्रांच द्वारा Bank of Baroda agnivir debit card प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा इच्छुक आवेदक BOB की ऑफिसियल वेबसाइट जो इस प्रकार है https://www.bankofbaroda.in पर विजिट करके भी Bank of Baroda debit card for agniveer के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NIT MEGHALAYA HOMEPAGECLICK HERE

Leave a comment