ओडिसा राज्य सरकार ने नए साल के शुभ अवसर पर अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नया साल शुरू होने पहले ही बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। जैसे कि सभी जानते हैं कि धीरे-धीरे सभी राज्यों की सरकारें अपने कर्मचारियों के DA में वृद्धि कर रही है। ओडिसा राज्य सरकार ने अपने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) को 4% बढ़ा दिया है।
जानकारी के अनुसार, तोहफा केंद्र सरकार ने नहीं बल्कि उड़ीसा राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया है। ओडिसा राज्य सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 4% तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा DA और DR में की गयी यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू होगी।
इससे पहले ओडिसा राज्य सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34% DA और DR मिलता था। मंहगाई भत्ते और मंहगाई राहत में 4% की वृद्धि के बाद अब यह 38% हो गया है। जानकारी के अनुसार ओडिसा राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में मंहगाई भत्ते में की गई यह दूसरी बार की बढ़ोतरी है। मंहगाई भत्ते में जुलाई से किए बदलाव से सभी कर्मचारियों को 6 महीने का बकाया एरियर एक साथ मिलेगा।

जाने कब की गयी थी मंहगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ओडिशा राज्य सरकार ने सितंबर 2022 में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मंहगाई भत्ते और DR में 3% की वृद्धि करने की घोषणा की थी। उस समय मंहगाई भत्ते को 3% बढ़ोतरी करके 34% किया गया था। इससे पहले मेघालय सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की वृद्धि की गयी है और यहां भी बढ़ा हुआ DA जुलाई 2022 से लागू किया गया है।
जानें और किन राज्यों में हुई DA बढ़ोतरी
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले त्रिपुरा और मेघालय में मंहगाई भत्ते और मंहगाई राहत में भी बढ़ोतरी की गयी। जानकारी के अनुसार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के DA और पेंशनर्स के DR में कुल 12% की वृद्धि का ऐलान किया है और इसके अलावा DA/DR में हुई यह बढ़ोतरी एक दिसंबर 2022 से लागू होगी। इसके बाद से त्रिपुरा राज्य के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 8% से बढ़ाकर 20% तक कर दिया गया है।
मंहगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी के बाद से त्रिपुरा सरकार पर हर महीने के हिसाब से करीब 120 करोड़ रुपये और सालाना तौर पर तकरीबन 1,440 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। जानकारी के अनुसार त्रिपुरा राज्य सरकार द्वारा मंहगाई भत्ते को लेकर लिए गए फैसले से 1,04,600 सरकारी कर्मचारियों और कुल 80,800 पेंशनर्स को लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा इस फैसले से अस्थायी कर्मचारियों को भी बहुत फायदा मिलेगा, क्योंकि मंहगाई भत्ता बढ़ने से उनके वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।
7th Pay Commission 2023: 3 बड़े फैसले – साल 2023 में लगेगी लॉटरी, सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी
7th Pay Commission 2023 DA Update: मार्च में बढ़ सकता है DA? जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
इसके साथ ही मेघालय सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को 4% बढ़ा दिया है और यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2022 से सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए लागू किया जायेगा। इससे पहले मेघालय के सरकारी कर्मचारियों को 28% डीए का लाभ मिल रहा था और अब इसे बढ़ाकर 32% कर दिया गया है, जो जुलाई 2022 से लागू होगा। केंद्र सरकार ने 29 सितंबर को ही मंहगाई भत्ते में 4% बढ़ाने के लिए मंजूरी दी थी। AICPI के आंकड़ों के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2023 तक केंद्र अपने सभी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते को बढ़ा सकता है। मंहगाई भत्ता बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों का DA 38% हो जायेगा। इसके अलावा अन्य राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है।